School Holiday : चक्रवाती तूफान “अर्नब” का असर देश के कई राज्यों में देखा जा रहा है. चक्रवात के असर से छत्तीसगढ़ के भी कई जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई गयी है.

ऐसे में कई जिलों में स्कूलों में छुट्टियां घोषित कर दी गयी है. 28 अक्टूबर को दुर्ग और धमतरी जिले में सभी स्कूलों में छुट्टी रहेगी.

 

जारी आदेश में कहा गया है,  बंगाल की खाड़ी में बन रहे चकवाती तूफान “अर्नब” के प्रभाव और आने वाले दिनों में बन रहे चक्रवाती तूफान एवं अति बारिश की संभावना से छात्र-छात्राओं को स्कूल पहुंचने में होने वाली कठिनाई एवं बच्चों के स्वास्थय व सुरक्षा को देखते हुए दिनांक 28.10.2026 दिन बुधवार को जिले के शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राथमिक शाला, माध्यमिक शाला, हाई एवं हायर सेकेण्डरी विद्यालयों समेत समस्त शैक्षणिक संस्थानों में एक दिवस का अवकाश घोषित किया जाता है.