New Income Tax Bill:नए इनकम टैक्स बिल 2025 से देश में टैक्स सिस्टम अधिक पारदर्शी होगा और इसके साथ ही इससे करदाताओं का विश्वास बढ़ेगा। यह जानकारी गुरुवार को इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स द्वारा दी गई। नया बिल भारत के टैक्स कानून में एक महत्वपूर्ण बदलाव है। यह पुराने इनकम टैक्स एक्ट 1961 की जगह लेगा।

New Income Tax Bill:  नया इनकम टैक्स बिल 622 पेज का है। इससे पुराने इनकम टैक्स की पेचीदगी कम होगी और इसमें कानूनों के सरलीकरण पर जोर दिया गया है, जिसे आम आदमी आसानी से समझ सके।

ये खबर भी पढ़ें…
महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी
महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी
मुंबई  । रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा कि भारत की प्रगति में महिलाओं की भूमिका सबसे अहम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

New Income Tax Bill: भारत में केपीएमजी के पार्टनर, टैक्स, हिमांशु पारेख ने कहा कि नए बिल का एक अच्छा पहलू यह है कि इसमें तालिकाओं और सूत्रों का रणनीतिक उपयोग किया गया है, जो प्रावधानों की व्याख्या को सरल बनाने में मदद करेगा। विधेयक का उद्देश्य करदाताओं की निश्चितता को बढ़ाते हुए विवादों और मुकदमेबाजी को कम करना है।

सरकार ने इस बिल में “न्यूनतम सरकार और अधिकतम शासन” की विचारधारा के साथ “पहले विश्वास करें, बाद में जांच करें” जैसी फिलॉसफी पर फोकस किया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Pitru paksha 2026: पूर्वजों के श्राद्ध से पहले क्यों जरूरी है ‘ऋषि तर्पण’? जानें सप्तऋषियों के स्मरण की यह खास परंपरा और इसका महत्व
Pitru paksha 2026: पूर्वजों के श्राद्ध से पहले क्यों जरूरी है ‘ऋषि तर्पण’? जानें सप्तऋषियों के स्मरण की यह खास परंपरा और इसका महत्व
Pitru paksha 2026।सनातन संस्कृति में पितृपक्ष को मुख्य रूप से पूर्वजों के श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान का काल माना जाता...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

1961 के एक्ट के विपरीत नया कानून सीबीडीटी को कर प्रशासन नियम स्थापित करने और डिजिटल कर निगरानी प्रणाली लागू करने का अधिकार देता है, जिससे लगातार विधायी परिवर्तनों के बिना दक्षता में वृद्धि होती है।

New Income Tax Bill:इनकम टैक्स बिल 2025 को लोकसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किया जा चुका है। संसद में अंतिम मंजूरी के लिए आने से पहले नए बिल को संसद की सिलेक्ट कमेटी के पास भेजा जाएगा। नए इनकम टैक्स बिल में चीजों को आसान बनाने पर फोकस किया गया है। साथ ही ‘असेसमेंट ईयर’ को ‘टैक्स ईयर’ से रिप्लेस किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
सैमसंग ने भारत में लॉन्च किया दमदार फीचर्स वाला Galaxy S26 FE, जानिए कीमत, शानदार ऑफर्स और स्पेसिफिकेशंस
सैमसंग ने भारत में लॉन्च किया दमदार फीचर्स वाला Galaxy S26 FE, जानिए कीमत, शानदार ऑफर्स और स्पेसिफिकेशंस
दिल्ली।सैमसंग ने भारतीय बाजार में अपने नए और प्रीमियम स्मार्टफोन के तौर पर Galaxy S26 FE को आधिकारिक तौर पर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

New Income Tax Bill: नया इनकम टैक्स बिल कानूनी विवादों के दायरे को कम करने और समझने में आसान बनाने के लिए विभिन्न जटिल प्रावधानों और स्पष्टीकरणों को खत्म कर देगा।

New Income Tax Bill:सरलीकरण प्रक्रिया के हिस्से के रूप में कुछ पुराने क्लॉज को हटाया जा गया है। डेलॉयट इंडिया के पार्टनर रोहिंटन सिधवा के अनुसार, यह सुधार भारत के टैक्स स्ट्रक्चर को आधुनिक बनाने, अधिक स्पष्टता और दक्षता लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।