CG News।कोरिया। छत्तीसगढ़ कोरिया जिले के नवाडीह स्कूल में अनियमितता की जांच के बाद डीईओ कोरिया जितेंद्र गुप्ता ने हेड मास्टर समेत पांच शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

मिली जानकारी मुताबिक स्कूल से अनुपस्थित रहने और डेली डायरी का संधारण नहीं करने सहित पदीय दायित्वों में लापरवाही के आरोप के चलते यह कार्रवाई की गई है।

जारी नोटिस में जवाब पेश करने के लिए डीईओ ने शिक्षकों को दो दिन का समय दिया है। डीईओ ने स्कूल के प्रधान पाठक अजय कुमार सिंह, अर्चना शुक्ला, आरके. खूंटे, सिसिलिया मिंज और ईश्वरीय लाल लहरे को शोकॉज नोटिस जारी कर जवाब पेश करने का निर्देश दिया है।