LIVE UPDATE
Bilaspur

देशी शराब का जखीरा बरामद…आरोपी ने चुनाव के लिए स्टोर किया था शराब…पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

पुलिस ने आंगन में छिपाकर कर रखी गयी शराब को किया बरामद

बिलासपुर— रतनपुर पुलिस ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर कार्रवाई कर आंगन में छिपाकर रखी गयी शराब को जब्त किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने चुनाव में बांटने के लिए शराब छिपाकर रखा था। इसके अलावा सिविल लाइन पुलिस ने दो अलग अलग मामले में एक नाबालिग समेत दो चाकूबाज को धर दबोचा है। दोनो आरोपियों को न्यायालय के हवाले किया गया है। 
51 लीटर शराब और आरोपी गिरफ्तार
         जिले में नशे के खिलाफ पुलिस कार्रवाई लगातार जारी है। अतिरिक्त पुलिस कप्तान अर्चना झा ने बताया कि पुलिस कप्तान रजनेश सिंह के निर्देश पर रतनपुर पुलिस ने धौरामुड़ा में रेड कार्यवाही को अंजाम दिया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने करीब 51 लीटर से अधिक मात्रा में देशी शराब जब्त किया। आरोपी संजू कुमार जगत को भी गिरफ्तार किया है।
 पुलिस के अनुसार आरोपी ने घर के आँगन में शराब छिपाकर रखा था। आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) का अपराध दर्ज कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
नाबालिग समेत दो चाकूबाज गिरफ्तार
 सिविल लाइन पुलिस को जानकारी मिली कि एक व्यक्ति तैयबा चौक के पास चाकू लहरा कर डरा धमका रहा है। सूचना मिलते ही पेंट्रोलिंग पार्टी मौके पर पहुंची। आरोपी नुरे ईलाही को धारदार चाकू के साथ पकड़ा गया । इसके अलावा पुलिस ने तारामंडल व्यापार विहार के पास एक नाबालिग को चाकू के साथ गिरप्तार किया है। आरोपियों पर 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close