प्रयागराज/जीआरपी पुलिस ने नौ वर्षीय मासूम बच्ची का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले शातिर आरोपी को ललितपुर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

आरोपी ने प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर महिला का विश्वास जीतकर उसकी नौ साल की बेटी को कुरकुरे दिलाने के बहाने ट्रेन से नीचे उतारा और अगवा कर लिया था. इसके बाद वह बच्ची को ई-रिक्शा से छिवकी स्टेशन ले गया और वहां किराए के कमरे में वारदात को अंजाम दिया.

ये खबर भी पढ़ें…
Pitru paksha 2026: पूर्वजों के श्राद्ध से पहले क्यों जरूरी है ‘ऋषि तर्पण’? जानें सप्तऋषियों के स्मरण की यह खास परंपरा और इसका महत्व
Pitru paksha 2026: पूर्वजों के श्राद्ध से पहले क्यों जरूरी है ‘ऋषि तर्पण’? जानें सप्तऋषियों के स्मरण की यह खास परंपरा और इसका महत्व
Pitru paksha 2026।सनातन संस्कृति में पितृपक्ष को मुख्य रूप से पूर्वजों के श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान का काल माना जाता...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना के बाद बच्ची की तबीयत बिगड़ने पर आरोपी घबरा गया और उसे ट्रेन से सतना ले जाकर 11 सितंबर को सतना रेलवे स्टेशन पर ही छोड़कर फरार हो गया था.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मिर्जापुर जिले के मड़िहान थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला 8 सितंबर को अपनी बेटी और रिश्तेदार के साथ दिल्ली जाने के लिए मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पहुंची थी.

ये खबर भी पढ़ें…
सैमसंग ने भारत में लॉन्च किया दमदार फीचर्स वाला Galaxy S26 FE, जानिए कीमत, शानदार ऑफर्स और स्पेसिफिकेशंस
सैमसंग ने भारत में लॉन्च किया दमदार फीचर्स वाला Galaxy S26 FE, जानिए कीमत, शानदार ऑफर्स और स्पेसिफिकेशंस
दिल्ली।सैमसंग ने भारतीय बाजार में अपने नए और प्रीमियम स्मार्टफोन के तौर पर Galaxy S26 FE को आधिकारिक तौर पर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यात्रा के दौरान उधना स्पेशल ट्रेन के जनरल कोच में उसकी मुलाकात आरोपी अजय कुमार से हुई. बातचीत के दौरान आरोपी ने महिला का भरोसा जीत लिया. शाम के समय प्रयागराज स्टेशन पहुंचते ही आरोपी बच्ची को खाने-पीने की चीज दिलाने का झांसा देकर प्लेटफॉर्म की ओर ले गया और गायब हो गया.

काफी खोजबीन के बाद जब बच्ची का सुराग नहीं मिला, तो परिजनों ने जीआरपी में शिकायत दर्ज कराई.

ये खबर भी पढ़ें…
फर्जीवाड़े के मामले में नवादा डीटीओ कार्यालय का प्रधान लिपिक गिरफ्तार
फर्जीवाड़े के मामले में नवादा डीटीओ कार्यालय का प्रधान लिपिक गिरफ्तार
नवादा। आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू), पटना की टीम ने मंगलवार को नवादा जिला परिवहन कार्यालय (डीटीओ) में कार्रवाई करते हुए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उधर, सतना रेलवे स्टेशन पर लावारिस और अस्वस्थ हालत में मिली बच्ची को आरपीएफ और जीआरपी ने तत्परता दिखाते हुए चाइल्ड लाइन टीम को सौंप दिया. चाइल्ड लाइन के अधिकारियों के समक्ष बच्ची द्वारा आपबीती बताए जाने के बाद प्रयागराज जीआरपी को तत्काल सूचना दी गई.

प्रयागराज जीआरपी ने बच्ची को अपने संरक्षण में लेकर उसके बयान दर्ज किए और आरोपी के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म तथा पॉक्सो (POCSO) एक्ट की संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया.

सीओ जीआरपी प्रयागराज अरुण कुमार पाठक ने बताया कि वारदात के बाद आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा था. पुलिस की विशेष टीम ने 14 सितंबर को ललितपुर रेलवे कॉलोनी के पास घेराबंदी कर आरोपी अजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया.

पूछताछ और रिकॉर्ड खंगालने पर पता चला कि आरोपी मिर्जापुर के ड्रमंडगंज क्षेत्र का निवासी है और बेहद क्रूर प्रवृत्ति का अपराधी है.

वर्ष 2022 में भी मानिकपुर में एक चलती ट्रेन के भीतर तीन वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म और उसकी हत्या के मामले में वह जेल जा चुका था तथा वर्ष 2026 में ही जमानत पर बाहर आया था. इसके अलावा उस पर चोरी के मुकदमे भी दर्ज हैं. जीआरपी ने आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.