कांकेर। बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने चक्रवाती तूफान “अर्नब” के प्रभाव और आने वाले दिनों में तेज बारिश की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने कांकेर जिले के सभी स्कूलों में कल बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 को अवकाश घोषित किया है।

जिला शिक्षा अधिकारी, द्वारा जारी आदेश के अनुसार, मौसम विभाग से मिली जानकारी के आधार पर बच्चों के स्कूल पहुंचने, उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। कलेक्टर द्वारा अनुमोदित यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

अवकाश जिले के सभी शासकीय और अशासकीय प्राथमिक शाला, माध्यमिक शाला, हाई एवं हायर सेकेण्डरी विद्यालयों में रहेगा।यह अवकाश शिक्षकों पर लागू नहीं होगा।