बिलासपुर… शहर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ तारबाहर पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप की खेप पकड़ी है। कंस्ट्रक्शन कॉलोनी में ग्राहक की तलाश कर रहे एक आरोपी को पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा। उसके कब्जे से 38 नग आनरेक्स कफ सिरप और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने सिरप झारसुगुड़ा से लाकर बिलासपुर में खपाने की बात पुलिस को बताई।

पुलिस के मुताबिक, शहर में नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए लगातार निगरानी की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कंस्ट्रक्शन कॉलोनी में दुर्गा पंडाल के पास एक व्यक्ति नशीली कफ सिरप लेकर ग्राहक का इंतजार कर रहा है। सूचना मिलते ही तारबाहर पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर संदिग्ध को पकड़ लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
साइबर ठगों के ‘खाते’ पर पुलिस की नजर, एसएसपी ने बैंकों को दिया अलर्ट
साइबर ठगों के ‘खाते’ पर पुलिस की नजर, एसएसपी ने बैंकों को दिया अलर्ट
बिलासपुर...साइबर ठगी के बढ़ते मामलों के बीच बिलासपुर पुलिस ने अब बैंकिंग व्यवस्था को साइबर अपराधियों के खिलाफ सुरक्षा की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 38 नग आनरेक्स कफ सिरप बरामद हुई। पुलिस ने सिरप के साथ एक मोबाइल फोन भी जब्त किया। पूछताछ में आरोपी की पहचान इरफान अली उर्फ बाबू, निवासी तालापारा के रूप में हुई। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशीली सिरप झारसुगुड़ा से लेकर आया था और उसे बिलासपुर में बेचने की तैयारी में था।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(सी), 22 और 29 के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
गहने बेचने आया, व्यापारी ने दिखाई समझदारी; खबर मिलते ही पहुंच गई पुलिस और खुल गया राज
गहने बेचने आया, व्यापारी ने दिखाई समझदारी; खबर मिलते ही पहुंच गई पुलिस और खुल गया राज
बिलासपुर...अपराध रोकने में कई बार पुलिस की कार्रवाई से पहले एक सजग नागरिक की सतर्कता अहम कड़ी बन जाती है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 सप्लायर नहीं, सप्लाई लाइन पर भी नजर

झारसुगुड़ा से नशीली सिरप लाकर बिलासपुर में खपाने की जानकारी सामने आने के बाद यह मामला केवल एक आरोपी की गिरफ्तारी तक सीमित नहीं माना जा रहा। पुलिस अब इस बात की भी पड़ताल कर सकती है कि नशीली सिरप की खेप कहां से मिली, इसके पीछे कौन लोग हैं और बिलासपुर में इसकी सप्लाई किन लोगों तक पहुंचाई जा रही थी। यदि जांच में सप्लाई नेटवर्क के अन्य नाम सामने आते हैं तो कार्रवाई का दायरा बढ़ सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
आरक्षण सहित कई मुद्दों को लेकर समग्र सवर्ण समाज गुरूवार को सौंपेगा ज्ञापन
आरक्षण सहित कई मुद्दों को लेकर समग्र सवर्ण समाज गुरूवार को सौंपेगा ज्ञापन
बिलासपुर।समग्र सवर्ण समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजातिअत्याचार निवारण अधिनियम के विरोध में  आहूत की गई...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.