LIVE UPDATE
india

IPS Transfer: एक साथ हुआ 7 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, मिला नया पदभार

तेलंगाना में प्रशासनिक फेरबदल (IPS Transfer) देखने को मिला है। राज्य सरकार ने 7 आईपीएस अधिकारियों को नया प्रभार सौंपा है। आईजीपी, डायरेक्टर जनरल और एडीजी समेत कई पदों के प्रभार में बदलाव हुआ है।

तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश शुक्रवार को राज्यपाल के नाम से प्रमुख शासन सचिव के. रामकृष्ण राव ने जारी किया है, जो 1 मई 20226 से प्रभावी होगा।

आईपीएस अधिकारी शिखा गोयल, डायरेक्टर जनरल (सतर्कता एवं प्रवर्तन) और एक्स-ऑफिशियो प्रिंसिपल सेक्रेटरी, सामान्य प्रशासन विभाग को प्रधान सचिव, गृह विभाग के तौर पर नियुक्त किया गया है।

सर्विस के मेंबर अगले आदेश तक तेलंगाना साइबर सिक्योरिटी ब्यूरो के डायरेक्टर और तेलंगाना फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी के डायरेक्टर पदों का पूरा एडिशनल चार्ज भी संभालेंगे।

आईपीएस अधिकारी देवेंद्र सिंह चौहान, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कार्मिक) तेलंगाना हैदराबाद को महानिदेशक (सतर्कता एवं प्रवर्तन) और सरकार के पड़ें प्रमुख सचिव सामान्य प्रशासन विभाग के पद पर नियुक्त किया गया है।

वह शिखा गोयल के स्थान पर पद ग्रहण करेंगे। शाहनवाज कासिम, महानिदेशक, ड्रग्स कंट्रोल एडमिनिस्ट्रेशन, हैदराबाद को आईजीपी मल्टी जॉन-II तेलंगाना हैदराबाद के पद पर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा वह आईजीपी (कार्मिक) तेलंगाना हैदराबाद का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।

तरुण जोशी, निदेशक, एंटी करप्शन ब्यूरो तेलंगाना को स्थानांतरित करके पुलिस आयुक्त फ्यूचर सिटी के पद पर नियुक्त किया गया है। बी. सुमति को मल्काजगीरी के पुलिस आयुक्त पद पर नियुक्त किया गया है।

अविनाश मोहंती, मल्काजगीरी पुलिस आयुक्त को स्थानांतरित डायरेक्टर जनरल ड्रग्स कंट्रोल एडमिनिस्ट्रेशन एवं निदेशक प्रोहिबिशन एंड एक्साइज तेलंगाना हैदराबाद के पद पर नियुक्त किया गया है।

वह एसीबी तेलंगाना के निदेशक पद पर अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। आईजीपी, इंटेलिजेंस पर पर कार्यरत आईपीएस अधिकारी कार्तिकेय को आईजीपी, एसएसबी इंटेलिजेंस पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

Back to top button
close