LIVE UPDATE
Madhya Pradesh

कक्षा 9वीं, 11वीं की द्वितीय परीक्षा 3 जून से…स्कूल शिक्षा विभाग, DPI ने जारी की समय-सारिणी

भोपाल /प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग, लोक शिक्षण संचालनालय ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 की कक्षा 9वीं एवं 11वीं की द्वितीय परीक्षा की समय-सारणी जारी कर दी है।

कक्षा 9वीं की परीक्षा 3 जून से शुरू होगी और 12 जून तक चलेगी, जबकि कक्षा 11वीं की द्वितीय परीक्षा भी 3 जून से शुरू होगी और 13 जून को समाप्त होगी।

परीक्षा को लेकर संचालनालय द्वारा दिशा निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। वार्षिक परीक्षा में एक या एक से अधिक विषयों में अनुपस्थित/अनुत्तीर्ण विद्यार्थी द्वितीय परीक्षा में सम्मिलित हो सकेंगे।

कक्षा 9वीं में गणित विषय की परीक्षा विद्यार्थियों द्वारा माध्यमिक शिक्षा मण्डल के नामांकन में चयनित Standard गणित / Basic गणित के अनुसार आयोजित की जाएगी।

Back to top button
close