LIVE UPDATE
Chhattisgarh

IMD Alert – छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज: अगले 5 दिन गरज-चमक, तेज हवा और बारिश का अलर्ट, तापमान में आई गिरावट

राजधानी रायपुर की बात करें तो 2 मई को सुबह मौसम साफ रहने की संभावना है, लेकिन दोपहर या शाम तक बादल छाने और हल्की बारिश होने के आसार हैं। यहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

Imd alert।छत्तीसगढ़ में मौसम ने अचानक करवट ले ली है, जिससे भीषण गर्मी से कुछ हद तक राहत मिलने के संकेत हैं। मौसम विभाग ने आगामी 5 दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक, तेज हवाएं और हल्की बारिश की संभावना जताई है।

इसके साथ ही 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई इलाकों में मौसम का बदला हुआ स्वरूप देखने को मिला। कहीं हल्की बारिश हुई तो कहीं तेज हवाओं और ओलावृष्टि ने दस्तक दी।

इस बदलाव का असर तापमान पर भी पड़ा है, जिससे अधिकतम तापमान में 1 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई है।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, मैनपुर और चंद्रपुर में 1-1 सेंटीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई है। वहीं प्रदेश में सबसे अधिक तापमान राजनांदगांव में 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पेंड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

राजधानी रायपुर की बात करें तो 2 मई को सुबह मौसम साफ रहने की संभावना है, लेकिन दोपहर या शाम तक बादल छाने और हल्की बारिश होने के आसार हैं। यहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

Back to top button
close