ias transfer/महाराष्ट्र में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए राज्य सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और राज्य पुलिस सेवा के कुल 21 अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियां की हैं।

30 अप्रैल को जारी इस आदेश के तहत जालना, धुले, अहिल्या नगर और नंदुरबार समेत कई जिलों के पुलिस अधीक्षक (SP) बदले गए हैं, वहीं मुंबई और पुणे जैसे प्रमुख शहरों में नए पुलिस उपायुक्त (DCP) तैनात किए गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
लालबागचा राजा के चरणों में पहले दिन आए 48.50 लाख रुपए, एफडीए ने महाप्रसाद और खाद्य सुरक्षा को लेकर जारी किए कड़े निर्देश
लालबागचा राजा के चरणों में पहले दिन आए 48.50 लाख रुपए, एफडीए ने महाप्रसाद और खाद्य सुरक्षा को लेकर जारी किए कड़े निर्देश
मुंबई।देशभर में गणेश उत्सव का पर्व बेहद उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है. मुंबई के प्रसिद्ध 'लालबागचा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ias transfer/ताजा आदेश के मुताबिक, स्टेट इंटेलिजेंस डिपार्टमेंट मुंबई में डिप्टी कमिश्नर के पद पर कार्यरत आईपीएस अधिकारी संदीप घुगे को मुंबई शहर का नया पुलिस उपायुक्त बनाया गया है।

वहीं, उनकी जगह स्टेट इंटेलिजेंस डिपार्टमेंट में डिप्टी कमिश्नर की जिम्मेदारी रविंद्र सिंह एस परदेशी को सौंपी गई है, जो इससे पहले परभणी जिले के पुलिस अधीक्षक थे। इसके अलावा बालासाहेब पाटिल को भी मुंबई शहर में पुलिस उपायुक्त के रूप में नियुक्त किया गया है, जो पूर्व में नासिक ग्रामीण के एसपी पद पर कार्यरत थे। श्रावण दत्त को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (विशेष कार्रवाई) के स्टाफ अधिकारी पद पर नई जिम्मेदारी दी गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Sharab Dukan Ahata Close Order: अवैध अहाते तुरंत बंद कराएं, ओवररेटिंग पर होगी सख्त कार्रवाई
Sharab Dukan Ahata Close Order: अवैध अहाते तुरंत बंद कराएं, ओवररेटिंग पर होगी सख्त कार्रवाई
Sharab Dukan Ahata Close Order: मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने आबकारी विभाग के संभागीय उपायुक्तों के साथ समीक्षा बैठक करते...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ias transfer/जिलों में भी बड़े स्तर पर बदलाव किए गए हैं। अहल्यानगर में मुम्मका सुदर्शन को नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है, जबकि नासिक ग्रामीण में धोंडोपत एस स्वामी को एसपी बनाया गया है।

नंदुरबार जिले में अश्विनी सनप को पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। जालना में तेजवीर सिंह संधू को नया एसपी नियुक्त किया गया है, वहीं वशीम जिले में निकेश खाटमोडे को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। परभणी जिले में पंकज कुमावत और अमरावती ग्रामीण में निकेतन कदम को एसपी पद पर तैनात किया गया है। धुले जिले में सिंगुरी विशाल आनंद को नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
MP News- पन्ना में किसान की चमकी किस्मत, मिला 4.70 कैरेट का बेशकीमती हीरा, जाने क़ीमत
MP News- पन्ना में किसान की चमकी किस्मत, मिला 4.70 कैरेट का बेशकीमती हीरा, जाने क़ीमत
कब किसकी किस्मत चमक जाए, यह कोई नहीं जानता। पन्ना में एक किसान की किस्मत उस वक्त बदल गई, जब...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके अलावा कुछ अधिकारियों को विशेष जिम्मेदारियां भी दी गई हैं।

गजानन राजमाने को मुंबई शहर में पुलिस उपायुक्त पद पर पदस्थ किया गया है। दत्ता लक्ष्मण तोडेवाड को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमरावती के रूप में नियुक्त किया गया है, जबकि सूरज गुंजल को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मालनगांव की जिम्मेदारी दी गई है।

[pdf-embedder url=”https://cgwall.in/wp-content/uploads/2026/05/rajmane.pdf”]