LIVE UPDATE
india

pensioners digital life certificate- घर बैठे बनेगा लाइफ सर्टिफिकेट: गुजरात सरकार की नई पहल से 5 लाख पेंशनर्स को बड़ी राहत

asdराज्य सरकार ने इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के साथ मिलकर एक नई सेवा शुरू की है, जिसके तहत पेंशनर्स को अब घर बैठे लाइफ सर्टिफिकेट बनवाने की सुविधा मिलेगी। यह सेवा 1 मई से 31 जुलाई 2026 तक लागू रहेगी और इससे राज्य के 5 लाख से अधिक पेंशनभोगियों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।

pensioners digital life certificate/गुजरात में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की सरकार ने पेंशनभोगियों के लिए एक अहम कदम उठाते हुए लाइफ सर्टिफिकेट (हयाती) की प्रक्रिया को पहले से कहीं ज्यादा आसान बना दिया है।

pensioners digital life certificate/राज्य सरकार ने इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के साथ मिलकर एक नई सेवा शुरू की है, जिसके तहत पेंशनर्स को अब घर बैठे लाइफ सर्टिफिकेट बनवाने की सुविधा मिलेगी। यह सेवा 1 मई से 31 जुलाई 2026 तक लागू रहेगी और इससे राज्य के 5 लाख से अधिक पेंशनभोगियों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।

इस पहल के तहत ग्रामीण डाक सेवक और पोस्टमैन पेंशनर्स के घर जाकर डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट तैयार करेंगे। इसके लिए आधुनिक बायोमेट्रिक तकनीक जैसे फेस रिकॉग्निशन और फिंगरप्रिंट वेरिफिकेशन का उपयोग किया जाएगा, जिससे पूरी प्रक्रिया कुछ ही मिनटों में पूरी हो जाएगी। सबसे बड़ी बात यह है कि इस सेवा के लिए पेंशनर्स को कोई शुल्क नहीं देना होगा।

सरकार और डाक विभाग के बीच हुए समझौते (MoU) के बाद यह सुविधा शुरू की जा रही है। पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव और वित्त सचिव संदीप कुमार की मौजूदगी में इस समझौते को अंतिम रूप दिया गया। इस नई व्यवस्था से बुजुर्गों को अब लाइफ सर्टिफिकेट के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, जिससे समय और मेहनत दोनों की बचत होगी।pensioners digital life certificate

डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट की कॉपी सीधे नेशनल इनफॉर्मेटिक्स सेंटर द्वारा विकसित ‘जीवन प्रमाण’ एप्लीकेशन के माध्यम से पेंशन कार्यालय तक भेज दी जाएगी। इसके अलावा, जो पेंशनर्स गुजरात के बाहर रहते हैं, वे भी अपने नजदीकी डाकघर में जाकर इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।

इस सेवा का लाभ उठाने के लिए पेंशनर्स को आधार नंबर, मोबाइल नंबर और पीपीओ नंबर जैसी जरूरी जानकारी उपलब्ध करानी होगी। इसके बाद वे अपना लाइफ सर्टिफिकेट आधिकारिक वेबसाइट से आसानी से डाउनलोड कर सकेंगे।pensioners digital life certificate

Back to top button
×