बिलासपुर… नेपाल के पोखरा में आयोजित इंडो-नेपाल इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में भारतीय खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्णिम इतिहास रच दिया। भारत ने 37 स्वर्ण और 27 रजत पदक जीतकर प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया। इस शानदार प्रदर्शन में बिलासपुर के खिलाड़ियों की अहम भूमिका रही, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए जिले और देश का नाम रोशन किया।

12 से 18 जून तक आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत, नेपाल, बांग्लादेश और भूटान के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। ताइक्वांडो युथ स्पोर्ट्स फेडरेशन और पीसीए मैनेजमेंट स्पोर्ट्स नेपाल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में भारत की ओर से 61 खिलाड़ियों का दल शामिल हुआ, जिसमें बिलासपुर जिले के 17 खिलाड़ी भी थे।

ये खबर भी पढ़ें…
बातचीत बंद करने से खफा युवक ने महिला पर उड़ेल दिया केमिकल, सीसीटीवी से खुला राज और आरोपी गिरफ्तार
बातचीत बंद करने से खफा युवक ने महिला पर उड़ेल दिया केमिकल, सीसीटीवी से खुला राज और आरोपी गिरफ्तार
दुर्ग...बातचीत बंद करना एक युवक को इतना नागवार गुजरा कि उसने महिला पर खतरनाक केमिकल छिड़क दिया। नंदिनी नगर थाना...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा

प्रतियोगिता के दौरान भारतीय खिलाड़ियों ने एक के बाद एक मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन किया और कुल 37 गोल्ड तथा 27 सिल्वर मेडल अपने नाम किए। पदक तालिका में भारत पहले स्थान पर रहा, जबकि मेजबान नेपाल दूसरे और बांग्लादेश तीसरे स्थान पर रहा।

ये खबर भी पढ़ें…
उच्च शिक्षा में बड़ा फैसला: अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति का रास्ता साफ
उच्च शिक्षा में बड़ा फैसला: अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति का रास्ता साफ
रायपुर... छत्तीसगढ़ के शासकीय महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए रिक्त शैक्षणिक पदों को अतिथि व्यवस्था से भरने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बिलासपुर के खिलाड़ियों ने बढ़ाया मान

प्रतियोगिता में बिलासपुर के खिलाड़ियों ने भी शानदार खेल का प्रदर्शन किया। स्वर्ण पदक जीतने वालों में अमन गेंडारे, नीलिमा, रिमझिम गुप्ता, गुलमित्रा बांधी और राजवीर शामिल रहे। वहीं ऋषभ, जतिन, गौरव, मानसी, उपाशना, आसना, मिहिल, आदित्य, संजनी और गीतांजलि साहू ने रजत पदक हासिल कर देश का गौरव बढ़ाया।

ये खबर भी पढ़ें…
76 बेटियों के हाथों में साइकिल, स्कूल के लिए 15 लाख की सौगात; अमर अग्रवाल बोले—शिक्षा और संस्कार से बनेगा विश्वगुरु भारत
76 बेटियों के हाथों में साइकिल, स्कूल के लिए 15 लाख की सौगात; अमर अग्रवाल बोले—शिक्षा और संस्कार से बनेगा विश्वगुरु भारत
बिलासपुर... “भारत विश्वगुरु कैसे बनेगा?” सेजेस डॉ. बी.आर. अंबेडकर विद्यालय में एक छात्र के इस सवाल ने मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विजेता खिलाड़ियों ने किया सौजन्य मुलाकात

प्रतियोगिता से लौटने के बाद खिलाड़ियों ने एसएसपी रजनेश सिंह, नगर निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे, ताइक्वांडो युथ स्पोर्ट्स फेडरेशन के अध्यक्ष टी.आर. बाबा पात्रे, उपाध्यक्ष उमाशंकर साहू और कमलेश वासनिक से सौजन्य मुलाकात की। सभी ने खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धि पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

इंटरनेशनल मास्टर गणेश सागर ने भी सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि बिलासपुर के खिलाड़ी लगातार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं और आने वाले समय में प्रदेश के लिए और बड़ी उपलब्धियां हासिल करेंगे।