बिलासपुर… शहर के लिंगियाडीह इलाके में गुंडागर्दी का खुला प्रदर्शन करने वाले चार आरोपियों को सरकंडा पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों ने पहले सड़क पर युवकों के साथ विवाद किया, फिर लाठी-डंडे और तलवार से हमला बोल दिया। घायल युवक जान बचाने के लिए पास के एक मकान में घुस गए, लेकिन हमलावर वहां भी पहुंच गए और घर के अंदर घुसकर बेरहमी से मारपीट की। मामले में एक विधि से संघर्षरत बालक को भी निरुद्ध किया गया है।

देर रात अपोलो चौक में हुआ हमला

ये खबर भी पढ़ें…
बातचीत बंद करने से खफा युवक ने महिला पर उड़ेल दिया केमिकल, सीसीटीवी से खुला राज और आरोपी गिरफ्तार
बातचीत बंद करने से खफा युवक ने महिला पर उड़ेल दिया केमिकल, सीसीटीवी से खुला राज और आरोपी गिरफ्तार
दुर्ग...बातचीत बंद करना एक युवक को इतना नागवार गुजरा कि उसने महिला पर खतरनाक केमिकल छिड़क दिया। नंदिनी नगर थाना...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस के मुताबिक 26 जून की रात करीब 11.30 बजे निखिल ध्रुव अपने साथियों आदित्य दास महंत और रवि गंधर्व के साथ अपोलो चौक, लिंगियाडीह के पास खड़ा था। इसी दौरान आरोपियों ने वाहन से टक्कर मारने के बाद विवाद शुरू कर दिया। देखते ही देखते विवाद हिंसक झड़प में बदल गया और आरोपियों ने गाली-गलौच करते हुए लाठी-डंडों और तलवार से हमला कर दिया।

जान बचाने घर में घुसे, हमलावर भी पहुंच गए

ये खबर भी पढ़ें…
उच्च शिक्षा में बड़ा फैसला: अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति का रास्ता साफ
उच्च शिक्षा में बड़ा फैसला: अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति का रास्ता साफ
रायपुर... छत्तीसगढ़ के शासकीय महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए रिक्त शैक्षणिक पदों को अतिथि व्यवस्था से भरने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हमले में घायल युवक अपनी जान बचाने के लिए पास के एक मकान में घुस गए। आरोपियों का गुस्सा यहीं नहीं थमा। वे घर के अंदर घुस गए और युवकों पर फिर हमला कर दिया। इस हमले में पीड़ितों के सिर, चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।

सीसीटीवी फुटेज से पुलिस ने दबोचे आरोपी

ये खबर भी पढ़ें…
76 बेटियों के हाथों में साइकिल, स्कूल के लिए 15 लाख की सौगात; अमर अग्रवाल बोले—शिक्षा और संस्कार से बनेगा विश्वगुरु भारत
76 बेटियों के हाथों में साइकिल, स्कूल के लिए 15 लाख की सौगात; अमर अग्रवाल बोले—शिक्षा और संस्कार से बनेगा विश्वगुरु भारत
बिलासपुर... “भारत विश्वगुरु कैसे बनेगा?” सेजेस डॉ. बी.आर. अंबेडकर विद्यालय में एक छात्र के इस सवाल ने मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद सरकंडा पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की। घेराबंदी कर सन्नी अहिरवार उर्फ बउवा, संजय विश्वकर्मा उर्फ संजू, मुकेश यादव उर्फ मुक्की और राहुल यादव उर्फ छोटू को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में शामिल एक विधि से संघर्षरत बालक को भी निरुद्ध किया गया है।

तलवार बरामद, बढ़ाई गईं धाराएं

पुलिस ने आरोपी सन्नी अहिरवार के कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार तलवार जब्त की है। तलवार बरामद होने के बाद प्रकरण में आर्म्स एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गईं। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया, जबकि विधि से संघर्षरत बालक को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

पुलिस का संदेश

सरकंडा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में गुंडागर्दी और हिंसक घटनाओं में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।