बिलासपुर…जिले में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने सीधे मैदान में उतरकर बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर के निर्देश और उप संचालक के मार्गदर्शन में टीम ने जिले के कई इलाकों में एक साथ दबिश दी, जहां अवैध रूप से खनिज ढो रहे वाहनों को मौके पर ही पकड़ लिया गया। कार्रवाई की रफ्तार और दायरा यह संकेत देता है कि विभाग अब सिर्फ कागजों तक सीमित नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर सख्ती दिखा रहा है।

सरकंडा से लेकर लोखंडी तक—हर तरफ कार्रवाई 

ये खबर भी पढ़ें…
सेंट्रल पॉइंट के बाहर तलवार लेकर निकला 55 साल का फागुराम, लोगों को धमकाया तो पुलिस ने घेर लिया
सेंट्रल पॉइंट के बाहर तलवार लेकर निकला 55 साल का फागुराम, लोगों को धमकाया तो पुलिस ने घेर लिया
बिलासपुर...चकरभाठा के प्रमुख होटल-रेस्टोरेंट सेंट्रल पॉइंट के पास शुक्रवार को उस वक्त लोगों के बीच हलचल मच गई, जब एक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

खनिज अमले ने निरतु, सेंदरी, तुरकाडीह, लोखंडी, कोनी, बिरकोना और सरकंडा क्षेत्रों में एक साथ जांच अभियान चलाया। सरकंडा क्षेत्र में गिट्टी का अवैध परिवहन करते हुए 2 हाइवा और रेत से भरा 1 हाइवा पकड़ा गया। वहीं निरतु और तुरकाडीह से एक-एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोका गया, जो बिना वैध दस्तावेज के खनिज ढो रहे थे।

लोखंडी क्षेत्र में भी कार्रवाई करते हुए 1 हाइवा और 1 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की गई, जबकि अशोक नगर क्षेत्र से मुरुम का अवैध परिवहन करते 1 हाइवा वाहन पकड़ा गया। पूरी कार्रवाई में कुल 5 हाइवा और 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत 8 वाहनों को जब्त किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
घर में नशे का ‘कारोबार’, पिता-पुत्र समेत तीन धराए; 20 लाख की 4,750 नशीली दवाएं जब्त
घर में नशे का ‘कारोबार’, पिता-पुत्र समेत तीन धराए; 20 लाख की 4,750 नशीली दवाएं जब्त
बिलासपुर...सीपत के गुड़ी गांव में पुलिस ने नशीली दवाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक घर से करीब 20...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

थानों में खड़ी गाड़ियां, माफिया पर दबाव साफ

जब्त सभी वाहनों को सरकंडा और कोनी थाना परिसर में खड़ा कराया गया है। कार्रवाई के बाद जिन इलाकों में लंबे समय से अवैध खनन और परिवहन की शिकायतें थीं, वहां अचानक सन्नाटा नजर आया।

ये खबर भी पढ़ें…
मिट्टी से गणेश बनाए, फिर उसी मिट्टी में उगेगा पौधा… पर्यावरण बचाने का अनोखा तरीका
मिट्टी से गणेश बनाए, फिर उसी मिट्टी में उगेगा पौधा… पर्यावरण बचाने का अनोखा तरीका
बिलासपुर.... गणेश उत्सव में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विकास नगर 27 खोली, बाजपेयी चैंबर निवासी डॉ. रश्मि चंद्रशेखर बाजपेयी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अब ढिलाई नहीं, सीधे कार्रवाई

खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। आने वाले दिनों में ऐसे मामलों पर और सख्ती देखने को मिल सकती है।