बिलासपुर… प्रतिबंधित एक्सोटिक मांगुर मछली के पालन और कारोबार पर मछली पालन विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। विभाग की टीम ने शुक्रवार को शनिचरी बाजार क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान एक्सोटिक मांगुर के मत्स्य बीज जब्त किए। मछली विक्रेताओं को प्रतिबंधित प्रजातियों की बिक्री से दूर रहने की हिदायत भी दी गई।

मछली पालन विभाग के मुताबिक प्रदेश में एक्सोटिक मांगुर क्लेरियस गेरीपिनयस और बिग हेड हाइपोप्थेलमिक्थीस नोबीलीस के पालन, संवर्धन, आयात-निर्यात, विक्रय, परिवहन और विपणन पर रोक है। इसी के तहत विभाग की टीम बाजारों में लगातार निरीक्षण कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
सेंट्रल पॉइंट के बाहर तलवार लेकर निकला 55 साल का फागुराम, लोगों को धमकाया तो पुलिस ने घेर लिया
सेंट्रल पॉइंट के बाहर तलवार लेकर निकला 55 साल का फागुराम, लोगों को धमकाया तो पुलिस ने घेर लिया
बिलासपुर...चकरभाठा के प्रमुख होटल-रेस्टोरेंट सेंट्रल पॉइंट के पास शुक्रवार को उस वक्त लोगों के बीच हलचल मच गई, जब एक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विभाग के उप संचालक ने बताया कि एक्सोटिक मांगुर को आमतौर पर थाई मांगुर के नाम से भी जाना जाता है। यह आक्रामक मांसाहारी प्रजाति है, जो भोजन के लिए देशी मछलियों से प्रतिस्पर्धा करती है। विभाग ने इसके कारोबार को पर्यावरण और देशी जलीय प्रजातियों के लिए नुकसानदायक बताया है।

छत्तीसगढ़ मत्स्य क्षेत्र अधिनियम 1948 की धारा 5 के तहत प्रतिबंधित मछलियां पाए जाने पर 25 हजार रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान है। इसके साथ ही प्रतिबंधित मछलियों के मत्स्य बीज और भंडारण को तत्काल नष्ट किए जाने का भी प्रावधान है।

ये खबर भी पढ़ें…
घर में नशे का ‘कारोबार’, पिता-पुत्र समेत तीन धराए; 20 लाख की 4,750 नशीली दवाएं जब्त
घर में नशे का ‘कारोबार’, पिता-पुत्र समेत तीन धराए; 20 लाख की 4,750 नशीली दवाएं जब्त
बिलासपुर...सीपत के गुड़ी गांव में पुलिस ने नशीली दवाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक घर से करीब 20...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विभाग ने स्पष्ट किया है कि प्रतिबंधित मछलियों के पालन और कारोबार को रोकने के लिए बाजारों और अन्य संभावित स्थानों पर निरीक्षण आगे भी जारी रहेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
मिट्टी से गणेश बनाए, फिर उसी मिट्टी में उगेगा पौधा… पर्यावरण बचाने का अनोखा तरीका
मिट्टी से गणेश बनाए, फिर उसी मिट्टी में उगेगा पौधा… पर्यावरण बचाने का अनोखा तरीका
बिलासपुर.... गणेश उत्सव में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विकास नगर 27 खोली, बाजपेयी चैंबर निवासी डॉ. रश्मि चंद्रशेखर बाजपेयी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.