बिलासपुर… कोटा थाना क्षेत्र के धनरास गांव के तिलैहापारा में अवैध कच्ची महुआ शराब की बिक्री के खिलाफ पुलिस ने एक साथ तीन जगह कार्रवाई करते हुए 36 लीटर शराब जब्त की है। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त शराब की कुल कीमत करीब 7200 रुपए बताई गई है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस के मुताबिक 10 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि तिलैहापारा में कुछ लोग बड़ी मात्रा में कच्ची महुआ शराब रखकर बिक्री कर रहे हैं। सूचना वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचाई गई। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह और एसडीओपी कोटा नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दी।

ये खबर भी पढ़ें…
सेंट्रल पॉइंट के बाहर तलवार लेकर निकला 55 साल का फागुराम, लोगों को धमकाया तो पुलिस ने घेर लिया
सेंट्रल पॉइंट के बाहर तलवार लेकर निकला 55 साल का फागुराम, लोगों को धमकाया तो पुलिस ने घेर लिया
बिलासपुर...चकरभाठा के प्रमुख होटल-रेस्टोरेंट सेंट्रल पॉइंट के पास शुक्रवार को उस वक्त लोगों के बीच हलचल मच गई, जब एक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पहली कार्रवाई में झाडूराम बैगा के कब्जे से दो प्लास्टिक जेरिकेन में कुल 19 लीटर कच्ची महुआ शराब मिली। इसमें एक जेरिकेन में करीब 14 लीटर और दूसरे में 5 लीटर शराब थी। इसकी कीमत करीब 3800 रुपए बताई गई है।

दूसरी कार्रवाई सुखराम बैगा के ठिकाने पर हुई। उसके कब्जे से दो जेरिकेन में कुल 9 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की गई। जब्त शराब की कीमत करीब 1800 रुपए है।

ये खबर भी पढ़ें…
घर में नशे का ‘कारोबार’, पिता-पुत्र समेत तीन धराए; 20 लाख की 4,750 नशीली दवाएं जब्त
घर में नशे का ‘कारोबार’, पिता-पुत्र समेत तीन धराए; 20 लाख की 4,750 नशीली दवाएं जब्त
बिलासपुर...सीपत के गुड़ी गांव में पुलिस ने नशीली दवाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक घर से करीब 20...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसी तरह तीसरे आरोपी कमल सिंह बैगा के कब्जे से प्लास्टिक जेरिकेन में रखी 8 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 1600 रुपए बताई गई है।

पुलिस ने तीनों मामलों में आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार तीनों आरोपी तिलैहापारा, ग्राम धनरास के रहने वाले हैं। कार्रवाई के बाद उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
मिट्टी से गणेश बनाए, फिर उसी मिट्टी में उगेगा पौधा… पर्यावरण बचाने का अनोखा तरीका
मिट्टी से गणेश बनाए, फिर उसी मिट्टी में उगेगा पौधा… पर्यावरण बचाने का अनोखा तरीका
बिलासपुर.... गणेश उत्सव में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विकास नगर 27 खोली, बाजपेयी चैंबर निवासी डॉ. रश्मि चंद्रशेखर बाजपेयी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक शशिकांत भारद्वाज, प्रधान उप निरीक्षक भूपेश देहाती, प्रधान उप निरीक्षक सरस्वती मंडावी, प्रधान आरक्षक सत्य प्रकाश यादव, आरक्षक धर्मेंद्र साहू और आरक्षक संजय श्याम की भूमिका रही।