Imd alert।भोपाल । मध्य प्रदेश में इन दिनों मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। पिछले चार दिनों से तेज गर्मी की जगह आंधी और बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग के अनुसार यह बदला हुआ मौसम अभी कुछ और दिन बने रहने वाला है।

मौसम विभाग ने सोमवार को प्रदेश के 34 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है, जबकि 6 जिलों में ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
TET Guideline-मध्य प्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा पर गाइडलाइन जारी: जानें किन्हें देना होगा एग्जाम, किन्हें मिली छूट और क्या है अंतिम तिथि
TET Guideline-मध्य प्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा पर गाइडलाइन जारी: जानें किन्हें देना होगा एग्जाम, किन्हें मिली छूट और क्या है अंतिम तिथि
TET Guileline-भोपाल।मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) को लेकर बनी अनिश्चितता को समाप्त करते हुए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर और रीवा में आज ओले गिर सकते हैं। इसके अलावा भोपाल, रायसेन, सीहोर, आगर-मालवा, राजगढ़, विदिशा, नर्मदापुरम, बैतूल, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, अशोकनगर, मुरैना, श्योपुर, जबलपुर, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, पांढुर्णा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, सागर, पन्ना और दमोह में तेज आंधी और बारिश की चेतावनी दी गई है।

इस दौरान आंधी की रफ्तार 30 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।

ये खबर भी पढ़ें…
Gwalior News : गैस चूल्हा रिपेयरिंग दुकान पर खाद्य विभाग का छापा, 16 घरेलू LPG सिलेंडर जब्त
Gwalior News : गैस चूल्हा रिपेयरिंग दुकान पर खाद्य विभाग का छापा, 16 घरेलू LPG सिलेंडर जब्त
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश पर प्रदेश के सभी जिला कलेक्टर्स  अवैध कारोबार करने वालों एक विरुद्ध कड़े एक्शन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में ट्रफ लाइन और साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय हैं, जिसके कारण यह मौसम बन रहा है। कई इलाकों में ओले गिरने की भी संभावना है और यह स्थिति 7 मई तक बनी रह सकती है।

आमतौर पर मई महीने में भीषण गर्मी देखने को मिलती है, लेकिन इस बार इसकी शुरुआत ही आंधी और बारिश के साथ हुई है। अगले चार दिनों तक प्रदेश में इसी तरह का मौसम बना रहने की संभावना जताई गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
MP News- नशे के खिलाफ रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करीब 6.70 लाख रुपये की एमडी ड्रग्स के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार
MP News- नशे के खिलाफ रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करीब 6.70 लाख रुपये की एमडी ड्रग्स के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार
रतलाम: मध्यप्रदेश में नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। इस बीच, रतलाम में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.