जांजगीर-चांपा। जिले के शिवरीनारायण पुलिस ने मवेशी तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय गिरोह के 5 आरोपिताें को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से 15 भैंस, जिनकी अनुमानित कीमत 2.25 लाख रुपये है, तथा तस्करी में प्रयुक्त 3 पिकअप वाहन, जिनकी कीमत करीब 18 लाख रुपये बताई जा रही है काे जब्त किए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News- सेवारत शिक्षकों के लिए विभागीय TET पर मंथन, साझा मंच ने शिक्षा सचिव से की मुलाकात
CG News- सेवारत शिक्षकों के लिए विभागीय TET पर मंथन, साझा मंच ने शिक्षा सचिव से की मुलाकात
CG News-रायपुर। मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से हुई वार्ता के बाद अब सेवारत शिक्षकों के लिए विभागीय TET परीक्षा आयोजित...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 3 मई 2026 की सुबह करीब 5 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि तीन पिकअप वाहनों में मवेशियों को अवैध रूप से ओडिशा के बूचड़खाने ले जाया जा रहा है।

सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए शिवरीनारायण पुलिस ने राघव इन होटल के सामने मेन रोड पर घेराबंदी कर पिकअप वाहनों को रोका।

ये खबर भी पढ़ें…
शासकीय नवीन महाविद्यालय, गुढ़ियारी रायपुर में हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में हिन्दी पखवाड़े का आयोजन
शासकीय नवीन महाविद्यालय, गुढ़ियारी रायपुर में हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में हिन्दी पखवाड़े का आयोजन
रायपुर।हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में शासकीय नवीन महाविद्यालय, गुढ़ियारी रायपुर में हिन्दी पखवाड़े का आयोजन किया गया। हिन्दी भाषा के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जांच के दौरान पाया गया कि प्रत्येक पिकअप में 5-5 भैंसों को ठूंस-ठूंस कर और रस्सियों से बांधकर क्रूरता पूर्वक ले जाया जा रहा था। पूछताछ में आरोपितों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपितों में मुकेश ऐडजा (26 वर्ष), राजेश मांझी (26 वर्ष), निरंजन कोलारी (25 वर्ष), रूपेश कुमार (20 वर्ष) और प्रकाश राणा (32 वर्ष) शामिल हैं, जो ओडिशा के बरगढ़ जिले के विभिन्न गांवों के निवासी हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
गरज-चमक के बीच मौत का कहर, जांजगीर-चांपा में बिजली गिरने से चार की मौत.. पसर गया मातम
गरज-चमक के बीच मौत का कहर, जांजगीर-चांपा में बिजली गिरने से चार की मौत.. पसर गया मातम
जांजगीर-चांपा... बारिश और गरज-चमक के बीच शनिवार को जांजगीर-चांपा जिले में आकाशीय बिजली आफत बनकर गिरी। जिले के अलग-अलग हिस्सों में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आरोपितों के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 तथा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11(घ) के तहत मामला दर्ज किया गया है। सभी आरोपितों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।