औषधीय गुणों से भरपूर गोखरू या ‘गोक्षुर’ उत्तर भारत मे बहुत मिलता है। आषाढ़ और श्रावण मास में प्राय हर प्रकार की जमीन उगने की क्षमता वाला गोखरू भूमि पर फैलने वाला छोटा प्रसरणशील क्षुप है .

जिसको आप सड़क किनारे भी उगता देख सकते हैं। गोखरू पर छोटे-छोटे पीले फूल खिलते हैं और छोटे आकार के कांटेदार फल लगते हैं, जो औषधि बनाने के काम आते हैं। यह हरियाणा, राजस्थान मे खासकर बहुत मिलता है। जानते हैं गोखरू के औषधीय गुणों के बारे में।

ये खबर भी पढ़ें…
महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी
महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा: मुकेश अंबानी
मुंबई  । रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा कि भारत की प्रगति में महिलाओं की भूमिका सबसे अहम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आयुर्वेद, यूनानी चिकित्सा पद्धतियों में बड़े पैमाने पर गोखरू का उपयोग किया जाता है। गोखरू का उपयोग अनेक प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं के इलाज के लिए किया जाता है। आयुर्वेद बाजार में गोखरू के फलों की बहुत मांग है। गोखरू मूत्र संबंधी, पुरुष स्वास्थ्य, हृदय स्वास्थ्य, पाचन और त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद है।

माना जाता है कि गोखरू मूत्रवर्धक गुणों के लिए मशहूर है। यह गुर्दे की पथरी को तोड़ने और मूत्र प्रवाह को बेहतर करने में बहुत मदद करता है। मूत्राशय के संक्रमण और मूत्र त्याग में जलन को भी कम करने में फायदेमंद है।

ये खबर भी पढ़ें…
Pitru paksha 2026: पूर्वजों के श्राद्ध से पहले क्यों जरूरी है ‘ऋषि तर्पण’? जानें सप्तऋषियों के स्मरण की यह खास परंपरा और इसका महत्व
Pitru paksha 2026: पूर्वजों के श्राद्ध से पहले क्यों जरूरी है ‘ऋषि तर्पण’? जानें सप्तऋषियों के स्मरण की यह खास परंपरा और इसका महत्व
Pitru paksha 2026।सनातन संस्कृति में पितृपक्ष को मुख्य रूप से पूर्वजों के श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान का काल माना जाता...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके अलावा यह पुरुष स्वास्थ्य के लिए भी बहुत लाभकारी है। गोखरू के इस्तेमाल से पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन का स्तर बढ़ जाता है, जिससे पुरुषों में यौन शक्ति, ऊर्जा और प्रजनन क्षमता में सुधार हो सकता है।

इसके अलावा गोखरू ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने और हृदय को मजबूत करने में भी मदद करता है। इसमें मौजूद सैपोनिन हृदय रोगों से बचाव में सहायक होते हैं। इसका सेवन जोड़ों के दर्द और गठिया में भी राहत दे सकता है। गोखरू पाचन को बेहतर करने में मदद करता है और कब्ज से परेशान मरीजों को इससे राहत दिलाता है। ऐसा बताया जाता है कि इसका इस्तेमाल त्वचा रोगों जैसे एक्जिमा और खुजली के इलाज के लिए भी किया जाता है।

ये खबर भी पढ़ें…
सैमसंग ने भारत में लॉन्च किया दमदार फीचर्स वाला Galaxy S26 FE, जानिए कीमत, शानदार ऑफर्स और स्पेसिफिकेशंस
सैमसंग ने भारत में लॉन्च किया दमदार फीचर्स वाला Galaxy S26 FE, जानिए कीमत, शानदार ऑफर्स और स्पेसिफिकेशंस
दिल्ली।सैमसंग ने भारतीय बाजार में अपने नए और प्रीमियम स्मार्टफोन के तौर पर Galaxy S26 FE को आधिकारिक तौर पर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.