बिलासपुर… लोकबंद गांव में अवैध महुआ शराब का कारोबार चलाने की सूचना पर कोटा पुलिस ने दबिश देकर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से अलग-अलग डिब्बों, प्लास्टिक बाल्टी और स्टील की गुड़ी में छिपाकर रखी 34 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद हुई।

पुलिस के मुताबिक 20 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम लोकबंद में एक व्यक्ति बड़ी मात्रा में कच्ची महुआ शराब रखकर उसकी बिक्री कर रहा है। सूचना वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचाई गई। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह और कोटा एसडीओपी नुपूर उपाध्याय के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने गांव में दबिश दी।

ये खबर भी पढ़ें…
एक किलो गांजा, 50 हजार की खेप और पुलिस की दबिश;  नशे का सौदागर गिरफ्तार
एक किलो गांजा, 50 हजार की खेप और पुलिस की दबिश; नशे का सौदागर गिरफ्तार
बिलासपुर/कोटा... कोटा के सूदनपारा में मादक पदार्थों की अवैध बिक्री की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर एक किलो गांजा बरामद...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने लोकबंद निवासी मोहित बघेल के कब्जे से शराब बरामद की। एक 15 लीटर क्षमता के प्लास्टिक डिब्बे में 15 लीटर, दूसरे डिब्बे में 13 लीटर, पांच लीटर की प्लास्टिक बाल्टी में 2 लीटर और पांच लीटर क्षमता की स्टील की गुड़ी में 4 लीटर कच्ची महुआ शराब मिली। कुल मात्रा 34 लीटर निकली।

पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
बैंक के पीछे बिजली की रोशनी में सजी जुए की महफिल, पुलिस ने मारा छापा; 7 जुआरी गिरफ्तार
बैंक के पीछे बिजली की रोशनी में सजी जुए की महफिल, पुलिस ने मारा छापा; 7 जुआरी गिरफ्तार
बिलासपुर...एसबीआई बैंक कोनी के पीछे बिजली की रोशनी में ताश की बाजी चल रही थी। दांव पर रुपये लग रहे...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अभियान के तहत अवैध शराब पर शिकंजा

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले में नशे और अवैध शराब के खिलाफ चल रहे प्रहार अभियान के तहत कोटा पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। पुलिस का फोकस अवैध शराब के भंडारण और बिक्री से जुड़े लोगों पर है।

ये खबर भी पढ़ें…
महिलाओं से झपटा सोना खरीदकर गला देता था सोनार, पुलिस ने कटघोरा से दबोचा; 67 ग्राम सोना जब्त
महिलाओं से झपटा सोना खरीदकर गला देता था सोनार, पुलिस ने कटघोरा से दबोचा; 67 ग्राम सोना जब्त
बिलासपुर/रतनपुर... चलती बसों में महिलाओं की झपटमारी से चोरी किए गए सोने के गहने आखिरकार कहां खपाए जाते थे, इसका एक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार्रवाई में निरीक्षक शशिकांत भारद्वाज, प्रधान आरक्षक सत्य प्रकाश यादव, आरक्षक विनोद यादव, संजय श्याम, सुनील पटेल और दीप सिंह कंवर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।