रामानुजगंज (पृथ्वी लाल केशरी)… बड़े ब्रांडेड ज्वेलरी शोरूमों के विज्ञापनों और कारोबारी तौर-तरीकों को लेकर स्थानीय सर्राफा कारोबारियों का विरोध अब प्रशासन तक पहुंच गया है। सर्राफा एसोसिएशन जिला बलरामपुर-रामानुजगंज ने प्रधानमंत्री कार्यालय के नाम ज्ञापन कलेक्टर को सौंपकर ‘सस्ता सोना’, ‘जीरो मेकिंग चार्ज’ जैसे प्रचारों पर सवाल उठाए और स्थानीय सर्राफा कारोबारियों व स्वर्ण कारीगरों के हित में नियमन की मांग की।

एसोसिएशन का कहना है कि बड़े ब्रांडेड शोरूमों के आकर्षक विज्ञापन ग्राहकों को प्रभावित कर रहे हैं। ऐसे प्रचारों से वर्षों से विश्वास, गुणवत्ता और पारदर्शिता के आधार पर कारोबार कर रहे स्थानीय सराफा व्यापारियों के सामने प्रतिस्पर्धा की चुनौती बढ़ रही है। कारोबारियों ने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य किसी ब्रांड या संस्थान का विरोध करना नहीं, बल्कि व्यापार में समान अवसर और ग्राहक के हित में पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित कराना है।

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षक साझा मंच की मांगों को छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन का मिला खुला समर्थन; राज्य शासन से की शीघ्र निर्णय की मांग
शिक्षक साझा मंच की मांगों को छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन का मिला खुला समर्थन; राज्य शासन से की शीघ्र निर्णय की मांग
Teacher News: रायपुर। छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन ने शिक्षक साझा मंच छत्तीसगढ़ की प्रमुख मांगों का प्रांतीय स्तर पर पूर्ण समर्थन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

‘सस्ता सोना’ और ‘जीरो मेकिंग चार्ज’ पर सवाल

सर्राफा एसोसिएशन ने भ्रामक विज्ञापनों पर सख्ती की मांग करते हुए कहा कि सोने के आभूषणों की वास्तविक कीमत, शुद्धता, मेकिंग चार्ज और अन्य शुल्क ग्राहक के सामने स्पष्ट रूप से प्रदर्शित होने चाहिए। एसोसिएशन ने पूरे देश में समान और पारदर्शी बिलिंग व्यवस्था लागू करने की मांग भी रखी है, ताकि ग्राहक को खरीदारी के समय किसी तरह का भ्रम न रहे।

ये खबर भी पढ़ें…
बलौदाबाजार में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना को लेकर मंत्री टंक राम वर्मा ने केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी से की मुलाकात
बलौदाबाजार में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना को लेकर मंत्री टंक राम वर्मा ने केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी से की मुलाकात
CG News - रायपुर। बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना को लेकर उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कारीगरों के लिए ‘स्वर्ण कल्याण बोर्ड’ की मांग

ज्ञापन में स्वर्ण कारीगरों की स्थिति को भी प्रमुखता से उठाया गया है। एसोसिएशन ने कारीगरों के संरक्षण और उनकी आजीविका को सुरक्षित करने के लिए ‘स्वर्ण कल्याण बोर्ड’ गठित करने की मांग की। कारोबारियों का कहना है कि स्थानीय सर्राफा बाजार केवल दुकानदारों तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे बड़ी संख्या में पारंपरिक स्वर्ण कारीगरों और उनके परिवारों की आजीविका जुड़ी है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News – एकलव्य आवासीय विद्यालय की शिफ्टिंग बनी मुसीबत, छात्रावास खाली कराने पहुंचे डीईओ तो रोने लगीं छात्राएं
CG News – एकलव्य आवासीय विद्यालय की शिफ्टिंग बनी मुसीबत, छात्रावास खाली कराने पहुंचे डीईओ तो रोने लगीं छात्राएं
CG News -जगदलपुर। बस्तर में स्कूली बच्चों की पढ़ाई और रहने की व्यवस्था को लेकर उपजा विवाद अब भावनात्मक मोड़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके अलावा स्वर्ण आभूषणों की शुद्धता और पारदर्शिता के लिए स्वतंत्र जांच व्यवस्था, सर्राफा कारोबार से जुड़े कानूनी प्रावधानों को सरल बनाने और व्यापार के लिए समान नियम लागू करने की मांग भी ज्ञापन में रखी गई है।

वोकल फॉर लोकल’.. स्थानीय बाजार बचाने की अपील

सर्राफा कारोबारियों ने सरकार से अपील की कि ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ की भावना के अनुरूप स्थानीय कारोबारियों और पारंपरिक कारीगरों को संरक्षण मिले। उनका कहना है कि स्थानीय बाजार में वर्षों से कारोबार कर रहे व्यापारियों ने ग्राहकों के साथ भरोसे का रिश्ता बनाया है। ऐसे में नीतियां बनाते समय बड़े कॉरपोरेट ब्रांडों के साथ स्थानीय व्यापार और कारीगरों के हितों को भी समान महत्व मिलना चाहिए।

ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला प्रमुख एवं सर्राफा एसोसिएशन रामानुजगंज इकाई के अध्यक्ष राजेश सोनी, जिला महामंत्री एवं सर्राफा एसोसिएशन बलरामपुर इकाई के अध्यक्ष रोशन लाल मणि, संरक्षक सदस्य दीपक कुमार और अजय सोनी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।