CG Weather -छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर पूरी तरह से मेहरबान हो गया है। प्रदेश भर में झमाझम बारिश का दौर जारी है और मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले तीन दिनों तक बारिश का यह सिलसिला रुकने वाला नहीं है।

खास तौर पर दक्षिण छत्तीसगढ़ के जिलों में तेज हवाओं, गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने के साथ मूसलाधार पानी गिरने की पूरी संभावना बनी हुई है।

ये खबर भी पढ़ें…
दुर्ग-हटिया-दुर्ग एवं शालीमार-एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस में अतिरिक्त कोच की सुविधा
दुर्ग-हटिया-दुर्ग एवं शालीमार-एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस में अतिरिक्त कोच की सुविधा
बिलासपुर।रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की बेहतर यात्रा सुविधा व अधिकाधिक यात्रियों को कंफ़र्म बर्थ उपलब्ध कराने हेतु दक्षिण पूर्व मध्य...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों को घर से बाहर निकलते समय छाता या रेनकोट साथ रखने और खराब मौसम के दौरान पेड़ों के नीचे पनाह न लेने की सलाह दी है।

मौसम विभाग के अनुसार, सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर जैसे जिलों में मौसम अचानक करवट ले सकता है। इन इलाकों में बिजली चमकने के साथ-साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज अंधड़ चलने की चेतावनी जारी की गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री साय ने चमोली सुरंग हादसे में कोंडागांव जिले के मृतक श्रमिकों के परिजनों को ₹5-5 लाख और घायलों को ₹50-50 हजार की सहायता देने के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री साय ने चमोली सुरंग हादसे में कोंडागांव जिले के मृतक श्रमिकों के परिजनों को ₹5-5 लाख और घायलों को ₹50-50 हजार की सहायता देने के दिए निर्देश
रायपुर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उत्तराखंड के चमोली में निर्माणाधीन सुरंग में पानी भरने की दुःखद घटना में कोंडागांव...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बीते 24 घंटों में लोरमी में सबसे ज्यादा 14 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि जनकपुर और कुंदूर में 13-13 सेंटीमीटर तथा तातापानी में 8 सेंटीमीटर पानी गिरा है। इसके अलावा कोटाडोल, लाटाबोड़ा, रतनपुर और पेंड्रा रोड में भी झमाझम बारिश से निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 23 अगस्त से मानसून का एक और तेज स्पेल शुरू होने जा रहा है। 23 से 25 अगस्त के दौरान प्रदेश भर में मानसूनी गतिविधियां और ज्यादा उग्र होंगी, जिससे कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG: अनुकंपा नियुक्ति में दिवंगत कर्मचारी की पत्नी को सर्वोच्च प्राथमिकता, छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का फैसला
CG: अनुकंपा नियुक्ति में दिवंगत कर्मचारी की पत्नी को सर्वोच्च प्राथमिकता, छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का फैसला
CG: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय की बिलासपुर स्थित एकल पीठ ने अनुकंपा नियुक्ति के एक मामले में महत्वपूर्ण और स्पष्ट फैसला सुनाया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.