बिलासपुर/कोटा… कोटा के सूदनपारा में मादक पदार्थों की अवैध बिक्री की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर एक किलो गांजा बरामद किया है। पुलिस ने मौके से 40 वर्षीय हीरो मेट नेताम को गिरफ्तार किया। जब्त गांजे की कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई गई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस के मुताबिक 19 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली थी कि वार्ड क्रमांक 1 सूदनपारा में एक व्यक्ति गांजा बेच रहा है। सूचना वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचाई गई। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह और कोटा एसडीओपी नुपूर उपाध्याय के मार्गदर्शन में टीम गठित कर बताए गए स्थान पर दबिश दी गई।

ये खबर भी पढ़ें…
कानून के पहरेदारों की सेहत का भी ख्याल, बिलासपुर पुलिस के दंत शिविर में 95 लोगों की जांच
कानून के पहरेदारों की सेहत का भी ख्याल, बिलासपुर पुलिस के दंत शिविर में 95 लोगों की जांच
बिलासपुर.. दिन-रात कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालने वाले पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों के स्वास्थ्य को लेकर बिलासपुर पुलिस ने एक संवेदनशील पहल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने सूदनपारा निवासी हीरो मेट नेताम के कब्जे से एक किलो गांजा बरामद किया। पुलिस ने जब्त मादक पदार्थ की कीमत 50 हजार रुपये आंकी है। पंचों की मौजूदगी में जब्ती की कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस का अभियान, अब छोटी खेप पर भी नजर

ये खबर भी पढ़ें…
मवेशियों के विवाद में खूनी खेल, चार ग्रामीणों पर टूट पड़े 8 लोग; एक की मौत, 7 गिरफ्तार
मवेशियों के विवाद में खूनी खेल, चार ग्रामीणों पर टूट पड़े 8 लोग; एक की मौत, 7 गिरफ्तार
बिलासपुर/मस्तूरी... फसल को आवारा मवेशियों से बचाने के लिए उन्हें सड़क किनारे छोड़कर लौट रहे ग्रामीणों को रास्ते में रोककर पीटने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कोटा में हुई यह कार्रवाई पुलिस के उस अभियान का हिस्सा है, जिसमें अवैध मादक पदार्थों की बिक्री और सप्लाई पर लगातार नजर रखी जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर पुलिस ने नशे के कारोबार से जुड़े लोगों की जानकारी जुटाने और मुखबिर तंत्र को सक्रिय करने पर जोर दिया है।

इस कार्रवाई में निरीक्षक शशिकांत भारद्वाज, सहायक उप निरीक्षक गोपाल प्रसाद खांडेकर, आरक्षक सत्य प्रकाश यादव, आरक्षक नंद कुमार यादव, आरक्षक धर्मेंद्र साहू, आरक्षक अनिल साहू और आरक्षक शैलेन्द्र साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ये खबर भी पढ़ें…
हादसा हुआ तो इलाज के लिए पैसे की चिंता नहीं, घायल को 1.50 लाख तक कैशलेस उपचार दिलाएगी व्यवस्था
हादसा हुआ तो इलाज के लिए पैसे की चिंता नहीं, घायल को 1.50 लाख तक कैशलेस उपचार दिलाएगी व्यवस्था
बिलासपुर...सड़क हादसे के बाद घायल को समय पर अस्पताल पहुंचाना जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी है कि इलाज शुरू...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस का कहना है कि मादक पदार्थों की अवैध बिक्री के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।