CG News – रायपुर। बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना को लेकर उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी से मुलाकात कर इस विषय पर विस्तार से चर्चा की।

शुक्रवार को मुलाकात के दौरान उच्च शिक्षा मंत्री वर्मा ने बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में केंद्रीय विद्यालय की महत्ता और स्थानीय विद्यार्थियों के हित से जुड़े विभिन्न पहलुओं से केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया। उन्होंने प्रक्रिया को गति देते हुए जल्द से जल्द स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया।

ये खबर भी पढ़ें…
आईजीकेवी की परीक्षा में प्रश्नपत्र प्रसारित होने के मामले को मुख्यमंत्री ने लिया गंभीरता से
आईजीकेवी की परीक्षा में प्रश्नपत्र प्रसारित होने के मामले को मुख्यमंत्री ने लिया गंभीरता से
रायपुर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय की बीएससी एग्रीकल्चर द्वितीय वर्ष की एंटोमोलॉजी (कीट विज्ञान) विषय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने आश्वस्त किया कि, इस विषय पर जल्द ही आवश्यक निर्णय लिया जाएगा। केंद्रीय मंत्री के इस आश्वासन से जिले में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना की उम्मीदें और मजबूत हो गई हैं।

मंत्री वर्मा ने कहा कि, विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षक साझा मंच की मांगों को छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन का मिला खुला समर्थन; राज्य शासन से की शीघ्र निर्णय की मांग
शिक्षक साझा मंच की मांगों को छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन का मिला खुला समर्थन; राज्य शासन से की शीघ्र निर्णय की मांग
Teacher News: रायपुर। छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन ने शिक्षक साझा मंच छत्तीसगढ़ की प्रमुख मांगों का प्रांतीय स्तर पर पूर्ण समर्थन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने कहा कि केंद्रीय विद्यालय की स्थापना को लेकर केंद्र सरकार के स्तर पर बेहद सकारात्मक चर्चा हुई है। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी द्वारा जल्द निर्णय लेने का आश्वासन मिलना पूरे जिले के लिए सुखद और उत्साहजनक है।

बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना लंबे समय से क्षेत्रवासियों की प्रमुख मांग रही है। वर्तमान में बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए विद्यार्थियों को बड़े शहरों या अन्य जिलों का रुख करना पड़ता है। जिले में विद्यालय खुलने से स्थानीय विद्यार्थियों को अपने ही क्षेत्र में राष्ट्रीयस्तर का शैक्षणिक माहौल उपलब्ध हो सकेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News – एकलव्य आवासीय विद्यालय की शिफ्टिंग बनी मुसीबत, छात्रावास खाली कराने पहुंचे डीईओ तो रोने लगीं छात्राएं
CG News – एकलव्य आवासीय विद्यालय की शिफ्टिंग बनी मुसीबत, छात्रावास खाली कराने पहुंचे डीईओ तो रोने लगीं छात्राएं
CG News -जगदलपुर। बस्तर में स्कूली बच्चों की पढ़ाई और रहने की व्यवस्था को लेकर उपजा विवाद अब भावनात्मक मोड़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राज्य सरकार द्वारा विद्यालय के संचालन के लिए शुरुआती दौर में अस्थायी भवन की व्यवस्था के साथ-साथ भविष्य में स्थायी भवन निर्माण हेतु भूमि चिह्नित एवं आरक्षित करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।