बिलासपुर…एसबीआई बैंक कोनी के पीछे बिजली की रोशनी में ताश की बाजी चल रही थी। दांव पर रुपये लग रहे थे और जुआरियों को शायद अंदाजा नहीं था कि पुलिस की नजर उन तक पहुंच चुकी है। मुखबिर से सूचना मिलते ही कोनी पुलिस ने घेराबंदी कर मौके पर दबिश दी और जुए की महफिल में बैठे सात लोगों को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और जुए के फड़ से नकद, 52 पत्ती ताश और बोरा-फट्टी जब्त की है।

कार्रवाई 21 की रात छोटी कोनी स्थित एसबीआई बैंक के पीछे हुई। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग बिजली की रोशनी में ताश के पत्तों पर रुपये लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना की तस्दीक के बाद थाना कोनी की टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर सातों आरोपियों को पकड़ लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
एक किलो गांजा, 50 हजार की खेप और पुलिस की दबिश;  नशे का सौदागर गिरफ्तार
एक किलो गांजा, 50 हजार की खेप और पुलिस की दबिश; नशे का सौदागर गिरफ्तार
बिलासपुर/कोटा... कोटा के सूदनपारा में मादक पदार्थों की अवैध बिक्री की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर एक किलो गांजा बरामद...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस के अनुसार पकड़े गए लोगों में दीनू भारती, गोलू भोई उर्फ विवेक, राज गढ़ेवाल उर्फ बिट्टू, मोहित अग्रवाल, आर्यन घृतलहरे, रिंकू कुमार और सचिन सूर्यवंशी शामिल हैं। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने प्रत्येक आरोपी के फड़ और व्यक्तिगत कब्जे से रकम बरामद की।

अभियान के तहत जुए के अड्डे पर कार्रवाई

ये खबर भी पढ़ें…
महिलाओं से झपटा सोना खरीदकर गला देता था सोनार, पुलिस ने कटघोरा से दबोचा; 67 ग्राम सोना जब्त
महिलाओं से झपटा सोना खरीदकर गला देता था सोनार, पुलिस ने कटघोरा से दबोचा; 67 ग्राम सोना जब्त
बिलासपुर/रतनपुर... चलती बसों में महिलाओं की झपटमारी से चोरी किए गए सोने के गहने आखिरकार कहां खपाए जाते थे, इसका एक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जिले में अवैध शराब, गांजा, नशीली दवाओं और जुए के खिलाफ चल रहे प्रहार अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पंकज पटेल और नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली गगन कुमार के मार्गदर्शन में कोनी पुलिस की टीम अवैध गतिविधियों पर लगातार नजर रख रही थी।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) और बीएनएस की धारा 112 के तहत कार्रवाई की। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
15 लीटर के डिब्बे से लेकर बाल्टी तक, हर जगह भरी थी महुआ शराब; कोटा पुलिस ने दबोचा आरोपी
15 लीटर के डिब्बे से लेकर बाल्टी तक, हर जगह भरी थी महुआ शराब; कोटा पुलिस ने दबोचा आरोपी
बिलासपुर... लोकबंद गांव में अवैध महुआ शराब का कारोबार चलाने की सूचना पर कोटा पुलिस ने दबिश देकर एक व्यक्ति को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार्रवाई में थाना प्रभारी कोनी निरीक्षक जीतेन्द्र गुप्ता, सउनि राजेश धार दीवान, आरक्षक भोपसिंह साहू, उदय पाटले, अजय सोनी और विजेंद्र सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।