CG News -जगदलपुर। बस्तर में स्कूली बच्चों की पढ़ाई और रहने की व्यवस्था को लेकर उपजा विवाद अब भावनात्मक मोड़ पर पहुंच गया है। दरअसल लोहण्डीगुड़ा के गढ़िया में मौजूद एकलव्य विद्यालय की अस्थायी शिफ्टिंग भानपुरी के बेसुली एजुकेशन हब में कर दी गई है, लेकिन यहां कन्या छात्रावास में जगह की कमी होने की वजह से छात्राओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

एकलव्य विद्यालय की छात्राओं और एजुकेशन हब के कन्या परिसर के छात्राओं के बीच विवाद उत्पन्न हो गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवपुर बतौली की छात्राओं की पैदल मार्च की घटित घटना के जांच के लिए समिति गठित
कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवपुर बतौली की छात्राओं की पैदल मार्च की घटित घटना के जांच के लिए समिति गठित
अम्बिकापुर/ कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवपुर, विकासखण्ड बतौली की छात्राओं द्वारा 07 सितम्बर 2026 को आयोजित पैदल मार्च की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसकी जानकारी मिलने पर आज शुक्रवार काे मौके पर पहुंचे जिला शिक्षा अधिकारी के सामने कन्या परिसर की बच्चियां फूट-फूट कर रोने लगीं। इन बच्चों को रोता देख मौके पर मौजूद परिजन भी नाराज हो गए और जिला शिक्षा अधिकारी के साथ विवाद की स्थिति निर्मित हो गई।

बच्चों के पालकों ने बताया कि बेसुली एजुकेशन हब कन्या परिसर में पहले ही व्यवस्था की कमी है। इसके बावजूद गढ़िया एकलव्य परिसर के बच्चों को यहां स्थानांतरित कर दिया है। जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है, साथ ही प्रशासन ने उचित व्यवस्था भी नहीं की है।

ये खबर भी पढ़ें…
रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और कोरबा में चलेंगी 240 ई-बसें
रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और कोरबा में चलेंगी 240 ई-बसें
रायपुर/ शहरों का विकास केवल अधोसंरचना निर्माण तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि नागरिकों को स्वच्छता, शुद्ध पेयजल, बेहतर सड़क,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पालकों ने कहा कि अगर यहां से एकलव्य परिसर के बच्चों को नहीं हटाया जाता है, तो वह अपने बच्चों का टीसी कटवाने को मजबूर होंगे। साथ ही रायपुर पहुंचकर शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों से इसकी शिकायत करेंगे।

दरअसल गढ़िया में मौजूद एकलव्य विद्यालय के बच्चों को नए भवन का काम अधूरा होने की वजह से बेसुली एजूकेशन हब में कक्षा और छात्रावास की व्यवस्था कर दी गयी है। लेकिन बेसुली कन्या परिसर की छात्राओं और पालकों का कहना है कि, उनकी पढ़ाई और रहने की व्यवस्था से किसी भी तरह का समझौता नहीं होना चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल,कई जिला शिक्षा अधिकारियों की पदस्थापना, देखिए पूरी लिस्ट 
शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल,कई जिला शिक्षा अधिकारियों की पदस्थापना, देखिए पूरी लिस्ट 
रायपुर ।स्कूल शिक्षा विभाग में  ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए जिला शिक्षा अधिकारियों सहित कई प्राचार्यों और शिक्षा विभाग...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मामला बढ़ता देख बीईओ, डीईओ और आदिवासी विकास विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे, अधिकारियों ने बच्चों और पालकों से बातचीत कर स्थिति को समझाने की कोशिश की।

इधर कन्या परिसर में मौजूद करीब 150 से 200 बच्चे इस पूरे विवाद से प्रभावित हैं। प्रशासन के उचित व्यवस्था की कमी के बीच बच्चे भावुक हैं और रो रहे हैं, साथ ही अपने भविष्य को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं। अब निगाहें प्रशासन के फैसले पर है कि, आखिर बच्चों के हित में क्या रास्ता निकाला जा सकता है।

जिला शिक्षा अधिकारी बलीराम बघेल का कहना है कि पालकों की भावना है कि उनके बच्चों को किसी भी प्रकार की तकलीफ न हो, उनकी बातों को भी सुना जाएगा और पूरी वस्तुस्थिति से बस्तर कलेक्टर को अवगत कराया जाएगा।