बिलासपुर/रतनपुर… चलती बसों में महिलाओं की झपटमारी से चोरी किए गए सोने के गहने आखिरकार कहां खपाए जाते थे, इसका एक सिरा रतनपुर पुलिस के हाथ लगा है। पुलिस ने चोरी की सोने की चेन और मंगलसूत्र खरीदने वाले कटघोरा के एक सोनार को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से करीब सात तोला यानी 67 ग्राम गला हुआ सोना बरामद हुआ है।

पुलिस के मुताबिक रतनपुर क्षेत्र में बसों में महिलाओं से झपटमारी करने वाले गिरोह के सदस्यों की गिरफ्तारी के बाद उनसे पूछताछ की गई। पूछताछ में चोरी के सोने को खरीदने वाले गौतम दुबे का नाम सामने आया। इसके बाद पुलिस ने कटघोरा मोहलाईनभाठा निवासी गौतम पिता राजेन्द्र कुमार दुबे की तलाश शुरू की।

ये खबर भी पढ़ें…
एक किलो गांजा, 50 हजार की खेप और पुलिस की दबिश;  नशे का सौदागर गिरफ्तार
एक किलो गांजा, 50 हजार की खेप और पुलिस की दबिश; नशे का सौदागर गिरफ्तार
बिलासपुर/कोटा... कोटा के सूदनपारा में मादक पदार्थों की अवैध बिक्री की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर एक किलो गांजा बरामद...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने झपटमारी से हासिल करीब सात तोला सोना खरीदने और उसे गलाने की बात स्वीकार की। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने 67 ग्राम गला हुआ सोना बरामद किया।

झपटमारी से लेकर सोना गलाने तक कड़ियां

ये खबर भी पढ़ें…
बैंक के पीछे बिजली की रोशनी में सजी जुए की महफिल, पुलिस ने मारा छापा; 7 जुआरी गिरफ्तार
बैंक के पीछे बिजली की रोशनी में सजी जुए की महफिल, पुलिस ने मारा छापा; 7 जुआरी गिरफ्तार
बिलासपुर...एसबीआई बैंक कोनी के पीछे बिजली की रोशनी में ताश की बाजी चल रही थी। दांव पर रुपये लग रहे...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रतनपुर क्षेत्र में बसों में महिलाओं को निशाना बनाने वाला झपटमारी गिरोह पहले ही पुलिस की गिरफ्त में आ चुका है। अब चोरी के माल को खरीदने वाले व्यक्ति की गिरफ्तारी से मामले की एक और महत्वपूर्ण कड़ी सामने आई है। पुलिस की जांच इस बात पर केंद्रित है कि चोरी के गहने किन माध्यमों से खरीदे और खपाए जाते थे।

पुलिस ने गौतम दुबे को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय और प्रधान आरक्षक बलदेव सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ये खबर भी पढ़ें…
15 लीटर के डिब्बे से लेकर बाल्टी तक, हर जगह भरी थी महुआ शराब; कोटा पुलिस ने दबोचा आरोपी
15 लीटर के डिब्बे से लेकर बाल्टी तक, हर जगह भरी थी महुआ शराब; कोटा पुलिस ने दबोचा आरोपी
बिलासपुर... लोकबंद गांव में अवैध महुआ शराब का कारोबार चलाने की सूचना पर कोटा पुलिस ने दबिश देकर एक व्यक्ति को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.