LIVE UPDATE
Chhattisgarh

रोजगार मेला 10 अप्रैल को लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी में… 200 पदों पर होगी भर्ती

धमतरी/ जिले के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए आगामी 10 अप्रैल को लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी में रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा।

रोजगार मेला में निजी संस्था के नियोक्ताओं द्वारा क्लाईंट डिलाईट एक्जीक्यूटिव और डाटा एंट्री ऑपरेटर के 50-50 तथा सपोर्ट एक्जीक्यूटिव के 100 पदों पर भर्ती की जाएगी। कलेक्टर सह अध्यक्ष जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज श्री अबिनाश मिश्रा ने जिले के विभिन्न महाविद्यालयों के प्राचार्यों को निर्देशित किया है कि वे अपनी संस्थान से शिक्षा प्राप्त कर चुके या अध्ययनरत युवाओं का समुचित परामर्श कर इच्छुक युवओं को प्रस्तावित रोजगार मेला में सम्मिलित करना सुनिश्चित करें। साथ ही इच्छुक युवाओं की सूची 2 अप्रैल तक लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी में उपलब्ध कराना कराएं।

जिले में पर्यटन क्षेत्रों के विकास को गति देने के उद्देश्य से कलेक्टर अबिनाश मिश्रा की विशेष पहल पर युवाओं, स्व सहायता समूहों और समिति सदस्यों के दल को आज बस्तर क्षेत्र के लिए रवाना किया गया।

जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरूण सार्वा ने इस दल को कलेक्टोरेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस एक्सपोजर विजिट सह प्रशिक्षण कार्यक्रम के दल में जिले के नरहरा, रूद्री, निरई, मेचका, सिहावा, गंगरेल और जबर्रा की समितियों के लगभग 40 सदस्य शामिल हैं। यह दल 30 मार्च से 01 अप्रैल तक बस्तर के विभिन्न क्षेत्र-चित्रकूट जलप्रपात, नारायण पाल मंदिर, चित्रधारा, चिलकुटी मेटल विलेज, तीरथगढ़, कोटमसर गुफा, आदिवासी बाजार, बारसूर, दंतेश्वरी आदि पर्यटर स्थलों में सांस्कृतिक अनुभव, जनजातीय नृत्य और परंपराओं का अध्ययन, कौशल एवं आजीविका प्रशिक्षण, होमस्टे एवं ग्रामीण जीवन का अनुभव तथा स्थानीय बाजार और हस्तशिल्प का अवलोकन कर अजीविका संबंधी जानकारियों से अवगम होगा।

जिला पंचायत अध्यक्ष सार्वा ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम युवाओं और महिलाओं को छत्तीसगढ़ के प्रमुख पर्यटन स्थलों को समझने का अवसर प्रदान करेगा, जिससे वे अपने क्षेत्र में पर्यटन विकास के लिए नए आयाम जोड़ सकेंगे।
इस अवसर पर कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने कहा कि धमतरी जिला जल्द ही देश के पर्यटन मानचित्र पर उभरने वाला है।

उन्होंने प्रतिभागियों से बस्तर के पर्यटन स्थलों पर साफ-सफाई, व्यवस्थाएं, समिति की सक्रियता और पर्यटकों को दी जाने वाली सुविधाओं का गहराई से अध्ययन करने और बारिकी से समझने कहा। कलेक्टर ने पर्यटन के प्रचार-प्रसार के लिए सोशल मीडिया के उपयोग और पर्यावरण संरक्षण के साथ सुरक्षित पर्यटन विकसित करने पर भी जोर दिया। कलेक्टर श्री मिश्रा ने सभी प्रतिभागियों को भ्रमण से आने के बाद अपने अनुभव भी साझा करने कहा तथा सीखी गई बातों को अपने क्षेत्रों में लागू करने पर बल दिया। इस मौके पर एसडीएम धमतरी श्री पीयूष तिवारी, एसडीएम कुरूद श्री नभसिंह कोसले, डिप्टी कलेक्टर कल्पना ध्रुव सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Back to top button
close