Education News ।जयपुर। शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री श्री मदन दिलावर ने कहा कि राजस्थान में शिक्षा का स्तर लगातार सुधर रहा है। हम सभी की भागीदारी और प्रयासों से ही राजस्थान शिक्षा के क्षेत्र में देश में तीसरे स्थान पर आ गया है।

आज सरकारी स्कूल पढ़ाई और गुणवत्ता के मामले में निजी विद्यालयों से कहीं आगे निकल चुके हैं। शिक्षा मंत्री श्री दिलावर गुरुवार को बूंदी जिला स्थित पेच की बावड़ी के राजकीय विद्यालय में 1.10 करोड़ रुपए की लागत से नवनिर्मित विज्ञान संकाय के कक्षा-कक्षों का लोकार्पण करने के बाद समारोह को संबोधित कर रहे थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Social Security Pension – सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि जुलाई से बढ़कर 1,350 रुपए, जनवरी 2027 से 1,450 रुपए प्रस्तावित
Social Security Pension – सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि जुलाई से बढ़कर 1,350 रुपए, जनवरी 2027 से 1,450 रुपए प्रस्तावित
Social Security Pension/जयपुर। राजस्थान में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनान्तर्गत सभी पात्र एवं सत्यापित पेंशनर्स को प्रतिमाह पेंशन का भुगतान सतत...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जल्द मिलेगा मानवीय मूल्यों वाला पाठ्यक्रम—

समारोह में शिक्षा मंत्री ने संस्कार युक्त शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि विद्यार्थियों को मानवीय मूल्यों से ओत-प्रोत शिक्षा देने के लिए सरकार विशेष प्रयास कर रही है। इसके लिए नया सिलेबस तैयार किया जा चुका है और जल्द ही इसे लागू किया जाएगा। संस्कार युक्त शिक्षा से ही एक बेहतर और सभ्य समाज का निर्माण संभव है।

ये खबर भी पढ़ें…
live-in information : लिव-इन का रजिस्ट्रेशन जरूरी, ब्रेकअप की भी देनी होगी जानकारी, विधानसभा के आगामी सत्र में यूसीसी बिल हो सकता है पारित
live-in information : लिव-इन का रजिस्ट्रेशन जरूरी, ब्रेकअप की भी देनी होगी जानकारी, विधानसभा के आगामी सत्र में यूसीसी बिल हो सकता है पारित
live-in information : जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल सरकार ने राजस्थान विधानसभा में राजस्थान समान सिविल संहिता विधेयक, 2026 पेश किया इस...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रतिभाओं का सम्मान और आवास की चाबियां सौंपी—

कार्यक्रम के दौरान शिक्षा मंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लाभार्थियों को उनके सपनों के घर की चाबियां सौंपी। कार्यक्रम में बोर्ड परीक्षाओं में 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों और खेल प्रतिभाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

ये खबर भी पढ़ें…
IAS Transfer: 6 आईएएस और 7 आरएएस अफसरों के तबादले
IAS Transfer: 6 आईएएस और 7 आरएएस अफसरों के तबादले
Ias Transfer।राजस्थान में निकाय चुनाव की आचार संहिता लागू होने के बीच राज्य सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

समारोह में स्कूली छात्राओं ने स्वागत गीत और राजस्थानी गीतों पर आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर पूर्व कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी, हिंडोली प्रधान कृष्णा माहेश्वरी, रामेश्वर मीणा, कालूलाल जांगिड़, शौकीन चंद राठौड़, पंचायत प्रशासक सीमा देवी मीणा, बाबूलाल मीणा सहित कई जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहें।