Imd alert।मध्य प्रदेश में दिसंबर की ठंड अब और तीखी होने वाली है। शुक्रवार से सक्रिय होने जा रहा नया पश्चिमी विक्षोभ प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव लाएगा।

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार और शनिवार को भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन और चंबल संभाग में कोल्ड वेव और शीतलहर का असर देखने को मिल सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
MP news: अनियमितता पर  हॉस्पिटल को नोटिस, आयुष्मान भारत से रोका गया भुगतान
MP news: अनियमितता पर हॉस्पिटल को नोटिस, आयुष्मान भारत से रोका गया भुगतान
MP news।भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के चार इमली स्थित अक्षय हॉस्पिटल के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बर्फबारी से चल रही उत्तरी और उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाएं प्रदेश के कई हिस्सों का तापमान 2-3 डिग्री तक गिरा सकती हैं।

मौसम विशेषज्ञों ने संकेत दिए हैं कि दिसंबर के दूसरे हफ्ते से लेकर जनवरी के तीसरे हफ्ते तक प्रदेश के कई जिलों में शीतलहर की स्थिति बन सकती है। वहीं फरवरी के प्रथम सप्ताह से ठंड का असर धीरे-धीरे कम होने की संभावना व्यक्त की गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
बच्चों से भरी स्कूल बस के ड्राइवर पर फायरिंग, सड़क से कार हटाने की बात पर विवाद
बच्चों से भरी स्कूल बस के ड्राइवर पर फायरिंग, सड़क से कार हटाने की बात पर विवाद
ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा में शनिवार सुबह स्कूली बच्चों से भरी बस के ड्राइवर पर कार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क रहने का अनुमान है, हालांकि कुछ क्षेत्रों में धुंध छाने की संभावना है।

भोपाल मौसम केंद्र के अनुसार, वर्तमान में उत्तर तमिलनाडु-पुदुच्चेरी तटों से लेकर लक्षद्वीप तक समुद्र तल से लगभग 1.5 किमी ऊंचाई तक एक ट्रफ सक्रिय है। इसके अलावा उत्तर पाकिस्तान और पंजाब के ऊपर 3.1 से 4.5 किमी ऊंचाई तक पश्चिमी विक्षोभ चक्रवातीय परिसंचरण के रूप में मौजूद है।

ये खबर भी पढ़ें…
Mp news -स्कूल हिजाब मामले में एफआईआर रद्द करने से उच्च न्यायालय का इनकार
Mp news -स्कूल हिजाब मामले में एफआईआर रद्द करने से उच्च न्यायालय का इनकार
मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय ने दमोह के एक स्कूल में छात्राओं को कथित तौर पर हिजाब पहनने और विशेष धार्मिक प्रथाओं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मध्य क्षोभमंडलीय स्तर पर 5.8 किमी की ऊंचाई पर एक अन्य ट्रफ 74°E और 32°N के उत्तर तक फैला है। साथ ही उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश में प्रेरित चक्रवातीय गतिविधि भी बनी हुई है। मौसम विभाग ने बताया कि 5 दिसंबर से एक और नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा।

बुधवार को प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान में notable गिरावट दर्ज की गई।

इंदौर, भोपाल, उज्जैन और जबलपुर में दिन का तापमान 1.5 से 2.6 डिग्री नीचे आया, जबकि भोपाल, सागर और ग्वालियर-चंबल संभाग में रात का तापमान 1.8 से 4 डिग्री गिर गया। पचमढ़ी 6.7 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा स्थान रहा।

Imd alert।नर्मदापुरम में दिन का तापमान 30.7 डिग्री तक पहुंचा, वहीं कई शहरों में रात का पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे फिसल गया। मंगलवार-बुधवार की रात को भोपाल में 9.2 डिग्री, इंदौर में 8.4 डिग्री, जबलपुर में 10.6 डिग्री, उज्जैन में 12 डिग्री और ग्वालियर में 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।