Biometric Attendance System।रायपुर।छत्तीसगढ़ में सुशासन (Good Governance) को बढ़ावा देने और सरकारी दफ्तरों के वर्किंग कल्चर को ठीक करने के लिए राज्य सरकार ने सख्त कदम उठाया है।

मंत्रालय में 1 दिसंबर से बायोमेट्रिक अटेंडेंस सिस्टम (Biometric Attendance System) शुरू करने के बाद, अब इसे अन्य महत्वपूर्ण कार्यालयों में भी अनिवार्य कर दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
सेवा संकल्प अभियान : पुलिस परेड मैदान में सवा लाख दीयों से जगमगाएगा बिलासपुर
सेवा संकल्प अभियान : पुलिस परेड मैदान में सवा लाख दीयों से जगमगाएगा बिलासपुर
Bilaspur/प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बायोमेट्रिक अटेंडेंस अब इन स्थानों पर होगी लागू।Biometric Attendance System

विभागाध्यक्ष भवन (डायरेक्टर, एमडी, सीईओ, कमिश्नर के कार्यालय)
संभागायुक्त कार्यालय
कलेक्ट्रेट कार्यालय

ये खबर भी पढ़ें…
महतारी वंदन से हर घर मुनगा तक, लक्ष्मी रजवाड़े के राजनीतिक सफर में काम की नई पहचान..!
महतारी वंदन से हर घर मुनगा तक, लक्ष्मी रजवाड़े के राजनीतिक सफर में काम की नई पहचान..!
सूरजपुर (मनीष जायसवाल)। मुनगा के प्लांटेशन कैसा होता इसे समझना हो तो बिलासपुर के दयालबंद रपटा पुल पर खड़े होकर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) के सचिव ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। आदेश के अनुसार, इन सभी कार्यालयों के अधिकारियों और कर्मचारियों को ऑफिस आते और जाते समय बायोमेट्रिक अटेंडेंस अनिवार्य रूप से लगानी होगी।

डेडलाइन और जिम्मेदारी तय:
जीएडी सचिव ने विभागाध्यक्षों, कमिश्नरों और कलेक्टर्स को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि 31 दिसंबर 2025 तक उनके कार्यालय के सभी कर्मचारी और अधिकारी आधार-सक्षम बायोमेट्रिक उपस्थिति सिस्टम (Aadhaar-Enabled Biometric Attendance System) में ऑनबोर्ड हो जाएं।

ये खबर भी पढ़ें…
CGPSC 2025 परीक्षा का इंटरव्यू स्थगित
CGPSC 2025 परीक्षा का इंटरव्यू स्थगित
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा परीक्षा 2025 के इंटरव्यू की तैयारी कर रहे सैकड़ों अभ्यर्थियों के लिए एक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके लिए नोडल और सब-नोडल अधिकारियों की जिम्मेदारी भी तय कर दी गई है।

इन शीर्ष अधिकारियों को न केवल बायोमेट्रिक अटेंडेंस सिस्टम की मॉनिटरिंग करनी होगी, बल्कि कर्मचारियों और अधिकारियों को इसका पालन करने के लिए प्रोत्साहित भी करना होगा।Biometric Attendance System