बिलासपुर। सरजू बगीचा में आजाद गणेश उत्सव समिति की ओर से बुधवार को सद्भावना और विशेष सहयोग के लिए शहर के विभिन्न थाना प्रभारियों का अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर टेंट व्यवसायी संघ के अध्यक्ष अमरजीत सिंह दुआ विशेष रूप से उपस्थित थे।

सरजू बगीचा में आजाद गणेश उत्सव समिति के 27 वे वर्ष में विशेष साज सज्जा के साथ एक अलग पहचान को कायम रखते हुए दुर्ग से लाई हुई प्रतिमा को स्थापित किया है। जिसमें विशेष रूप से चांदी के हाथ वाले गणेश जी की स्थापना की गई है। स्थापना के दूसरे दिन पुलिस प्रशासन के विशेष सहयोग एवं सद्भावना के वातावरण को बनाते हुए समिति के द्वारा शहर के विभिन्न थाना प्रभारी , सीएसपी व टेंट व्यवसाई के अध्यक्ष अमरजीत सिँह दुआ को सादर आमंत्रित किया गया था। उनके आगमन पर विशेष अभिनंदन करते हुए भगवान श्री गणेश जी की पूजा अर्चना में पुलिस प्रशासन के अधिकारी एवं आरक्षक शामिल हुए एवं महा आरती की। इसमें मुख्य रूप से सीएसपी परमेश्वर तिलकवार , कोतवाली टी आई देवेश सिंह राठौर , सिविल लाइन टी आई किशोर केंवट के साथ पार्षद अमित तिवारी, राजेंद्र शुक्ला, शास्वत तिवारी, बबलू यादव, आयुष सिंह, मोनू तिवारी, अंशु शर्मा, प्रांजल तिवारी आदि समिति के कार्यकर्ता बड़ी संख्या मे उपस्थित रहे।

ये खबर भी पढ़ें…
प्रशासन में नई ‘वर्क डिस्ट्रीब्यूशन’: तीन अतिरिक्त कलेक्टरों को मिली नई जिम्मेदारियां
प्रशासन में नई ‘वर्क डिस्ट्रीब्यूशन’: तीन अतिरिक्त कलेक्टरों को मिली नई जिम्मेदारियां
बिलासपुर... जिले में प्रशासनिक कामकाज को लेकर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने बड़ा फेरबदल करते हुए अतिरिक्त कलेक्टरों के बीच जिम्मेदारियों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.