CG Teacher News: बिलासपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में ड्यूटी से नदारद रहने वाले 21 शिक्षकों एवं कर्मचारियों को विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) बिल्हा ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

जनपद पंचायत बिल्हा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) के सख्त रुख के बाद जारी नोटिस में संबंधित कर्मचारियों को दो दिवस के भीतर व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
गरज-चमक के बीच मौत का कहर, जांजगीर-चांपा में बिजली गिरने से चार की मौत.. पसर गया मातम
गरज-चमक के बीच मौत का कहर, जांजगीर-चांपा में बिजली गिरने से चार की मौत.. पसर गया मातम
जांजगीर-चांपा... बारिश और गरज-चमक के बीच शनिवार को जांजगीर-चांपा जिले में आकाशीय बिजली आफत बनकर गिरी। जिले के अलग-अलग हिस्सों में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

17 सितंबर 2026 को शाम 7 बजे प्रदेशव्यापी सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर ‘सेवा के लिए आशीर्वाद का दीप’ प्रज्ज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

बिल्हा विकासखंड के ऐतिहासिक ताला क्षेत्र के ग्राम अमेरीकापा स्थित विख्यात मंदिर में जिला प्रशासन के निर्देशानुसार कार्यक्रम आयोजित किया गया था। आयोजन की व्यवस्था के लिए शिक्षा विभाग के शिक्षकों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News: अहिवारा, मुंगेली और कांकेर में 7.29 करोड़ रुपए की लागत से विकसित होंगे आधुनिक उद्यान, लगाए जाएंगे 8,732 पौधे, मिशन अमृत 2.0 से शहरों में बढ़ेगी हरियाली
CG News: अहिवारा, मुंगेली और कांकेर में 7.29 करोड़ रुपए की लागत से विकसित होंगे आधुनिक उद्यान, लगाए जाएंगे 8,732 पौधे, मिशन अमृत 2.0 से शहरों में बढ़ेगी हरियाली
CG: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों में नागरिकों को बेहतर और सुविधायुक्त जीवन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आरोप है कि ड्यूटी पर तैनात 21 शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उपस्थिति दर्ज कराने के बाद कार्यक्रम स्थल से अनुपस्थित होकर अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन नहीं किया। इससे आयोजन की व्यवस्थाओं पर असर पड़ा।

कार्यक्रम में शिक्षकों एवं कर्मचारियों की कथित अनुपस्थिति और व्यवस्थाओं में आई अव्यवस्था को लेकर जनपद पंचायत बिल्हा के CEO लहरे ने नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों की सूची तैयार कर आवश्यक कार्रवाई के लिए विकासखंड शिक्षा अधिकारी को सौंप दी।

ये खबर भी पढ़ें…
दो नाबालिग बालिकाओं से दुष्कर्म, 50 रूपए का लालच देकर आरोपी ने दिया घटना को अंजाम
दो नाबालिग बालिकाओं से दुष्कर्म, 50 रूपए का लालच देकर आरोपी ने दिया घटना को अंजाम
CG: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां 36 वर्षीय आरोपी ने दो नाबालिग बालिकाओं के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके बाद BEO बिल्हा ने सूची में शामिल 21 शिक्षकों एवं कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।जारी नोटिस में संबंधित कर्मचारियों के कृत्य को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम 3 के उल्लंघन के रूप में उल्लेखित किया गया है।

सभी संबंधित कर्मचारियों को दो दिवस के भीतर व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित समय में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने की स्थिति में नियमानुसार आगे की अनुशासनात्मक कार्रवाई किए जाने की बात कही गई है।

इन 21 शिक्षकों एवं कर्मचारियों को जारी हुआ नोटिस

संजय कुमार कौशिक — सहायक शिक्षक एल.बी., पेण्डरवा

अमृत लाल — शासकीय प्राथमिक शाला, पौसरी

ज्ञान चंद बजारे — प्रधान पाठक, शासकीय प्राथमिक शाला, खम्तहा

कृति चंद्रवंशी — सहायक शिक्षक एल.बी., शासकीय प्राथमिक शाला, भोजपुरी

उषा चन्द्राकर — सहायक शिक्षक एल.बी., शासकीय प्राथमिक शाला, भोजपुरी

नीलिमा ऐलिजाबेथ हेंज — सहायक शिक्षक एल.बी., प्राथमिक शाला, भोजपुरी

संगीता वालरे — सहायक शिक्षक एल.बी., शासकीय प्राथमिक शाला, भोजपुरी

आशीष आर्मो — शिक्षक एल.बी., शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला, पेण्डरवा

अभिषेक गहवई — शिक्षक एल.बी., शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला, पेण्डरवा

रोहित घृतलहरे — शिक्षक एल.बी., शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला, भोजपुरी

सनत कुमार ठाकुर — शिक्षक एल.बी., शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला, भोजपुरी

राकेश कुमार वस्त्रकार — शिक्षक एल.बी., शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला, भोजपुरी

अशोक कुमार दुबे — प्रधान पाठक, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला, भोजपुरी

लक्ष्मीचंद श्याम — शिक्षक एल.बी., शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला, पौसरी

कांति कुमार वर्मा — संकुल केंद्र, पौसरी

नेतराम पैकरा — शिक्षक, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला, उड़नताल

खेमलाल टण्डन — शिक्षक, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला, उड़नताल

चंद्रकांत रात्रे — शिक्षक, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला, उड़नताल

गुलाम गौस जिलानी — प्रधान पाठक, शासकीय प्राथमिक शाला, उड़नताल

संजय कुमार कौशिक — सहायक शिक्षक एल.बी., शासकीय प्राथमिक शाला, उड़नताल

आशीष कुमार कटकवार — शिक्षक एल.बी., शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला, दगौरी.