CG News – न्यायधानी बिलासपुर स्थित महिला थाना संचालित ‘परिवार परामर्श केंद्र’ से एक बेहद गंभीर और सनसनीखेज मामला उजागर हुआ है. परामर्श केंद्र के आधिकारिक काउंसलिंग रजिस्टर में हेरफेर (कूटरचना) कर पति व उसके परिवार को दहेज प्रताड़ना के झूठे केस में फंसाने का आरोप लगा है.

प्रथम दृष्टया साक्ष्यों और फर्जीवाड़े की गंभीरता को देखते हुए अदालत के कड़े निर्देश पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने शिकायतकर्ता पति की पत्नी और परामर्श केंद्र की काउंसलर के खिलाफ जालसाजी की धाराओं में अपराध दर्ज कर लिया है.

ये खबर भी पढ़ें…
आत्मानंद स्कूल में 26 की अनुमति, काट डाले 49 पेड़; प्रिंसिपल सस्पेंड, लकड़ी की बिक्री में भी गड़बड़ी
आत्मानंद स्कूल में 26 की अनुमति, काट डाले 49 पेड़; प्रिंसिपल सस्पेंड, लकड़ी की बिक्री में भी गड़बड़ी
CG Teacher News: छत्तीसगढ़ सरगुजा जिले के स्वामी आत्मानंद स्कूल बतौली के प्रिंसिपल को एक आदेश जारी कर राज्य सरकाार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला स्मृति नगर भिलाई निवासी सुधांशु मिश्रा (34 वर्ष) और लिंगियाडीह (बिलासपुर) निवासी उनकी पत्नी रितु मिश्रा (33 वर्ष) के बीच वैवाहिक विवाद से जुड़ा है. शिकायतकर्ता पति सुधांशु मिश्रा ने अदालत में परिवाद पत्र पेश कर बताया कि उनकी पत्नी ने पूर्व में महिला थाना स्थित परिवार परामर्श केंद्र में शिकायत दर्ज कराई थी.

12 जून 2023 को अंतिम काउंसलिंग के दौरान परिवार परामर्श केंद्र की काउंसलर आशा सिंह ने दोनों पक्षों की बात सुनी. काउंसलिंग के बाद रजिस्टर में बाकायदा दर्ज किया गया कि “आवेदिका इस केस को खारिज करवाना चाहती है.”

ये खबर भी पढ़ें…
CG News- संतान पालन अवकाश की मंजूरी पर सवाल, तत्कालीन BEO और शिक्षिका के खिलाफ विभागीय जांच
CG News- संतान पालन अवकाश की मंजूरी पर सवाल, तत्कालीन BEO और शिक्षिका के खिलाफ विभागीय जांच
CG Teacher News: स्कूल शिक्षा विभाग में संतान पालन अवकाश के नाम पर एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। जिम्मेदार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस विवरण पर पति, पत्नी और काउंसलर तीनों के हस्ताक्षर कराए गए थे. इसके बाद पति सुधांशु ने नियमानुसार उस काउंसलिंग कार्यवाही की प्रमाणित प्रति (Certified Copy) हासिल कर ली और निश्चिंत हो गए कि मामला समाप्त हो चुका है.

काउंसलिंग की प्रक्रिया समाप्त होने के कुछ समय बाद पत्नी ने सरकंडा थाने में पति सुधांशु और उसके परिजनों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का आपराधिक मामला दर्ज करा दिया. जब सरकंडा पुलिस ने मामले की जांच पूरी कर न्यायालय में चालान (चार्जशीट) पेश किया, तब पति को काउंसलिंग रजिस्टर में हुई बड़ी ‘जादूगरी’ का पता चला.

ये खबर भी पढ़ें…
CG News -कोरबा के जंगल में एक ही फंदे पर लटके मिले प्रेमी जोड़े के शव, शुक्रवार से थे लापता
CG News -कोरबा के जंगल में एक ही फंदे पर लटके मिले प्रेमी जोड़े के शव, शुक्रवार से थे लापता
कोरबा जिले के अरतेरा गांव के पास जंगल में एक युवक और युवती के शव एक ही फंदे पर लटके...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अदालत में प्रस्तुत मूल काउंसलिंग रजिस्टर की जांच के दौरान यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि रजिस्टर में पहले लिखे गए वाक्य “आवेदिका इस केस को खारिज करवाना चाहती हूं” के ऊपर बाद में कूटरचना करते हुए “आवेदिका कार्यवाही चाहती है” लिख दिया गया था.

पति ने गंभीर आरोप लगाया कि उनकी अनुपस्थिति और अज्ञानता का फायदा उठाकर काउंसलर आशा सिंह और पत्नी रितु मिश्रा ने साठगांठ कर सरकारी दस्तावेज में हेरफेर किया, ताकि पुलिस कार्रवाई को आगे बढ़ाया जा सके.

रजिस्टर में जालसाजी की पुष्टि होने पर पीड़ित पति ने दस्तावेजी सबूतों के साथ बिलासपुर आईजी, एसपी और महिला थाना में लिखित शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई थी.

हालांकि, विभागीय स्तर पर ठोस कार्रवाई न होने पर उन्होंने अदालत का दरवाजा खटखटाया.

मामले की सुनवाई के दौरान न्यायालय ने सरकारी/सार्वजनिक अभिलेखों में इस तरह के हेरफेर को अत्यंत गंभीर अपराध माना और सिविल लाइन थाना पुलिस को प्राथमिकी (FIR) दर्ज करने का सख्त आदेश दिया.

कोर्ट के निर्देश का पालन करते हुए सिविल लाइन पुलिस ने पीड़ित की पत्नी रितु मिश्रा और महिला थाना परामर्श केंद्र की काउंसलर आशा सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी व कूटरचना की सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है और आगे की वैधानिक जांच शुरूकर दी है.