DUSU Election Result 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव 2026 के नतीजों के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने अपनी प्राथमिकताएं सामने रखी हैं. मीडिया रिपोर्ट अनुसार अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज करने वाले ABVP के यश डबास ने कहा कि कॉलेज हॉस्टल और PG की सुरक्षा व्यवस्था की जांच कराना उनका पहला काम होगा. वहीं, उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय जीत हासिल करने वाले दीपांशु शौकीन ने सत्य निकेतन इमारत हादसे में जान गंवाने वालों के लिए न्याय की लड़ाई लड़ने की बात कही है.

DUSU Election Result 2026/उन्होंने छात्रों के अधिकारों और उनकी समस्याओं को भी अपनी प्राथमिकता बताया. DUSU चुनाव में ABVP ने तीन प्रमुख पदों पर कब्जा जमाया, जबकि उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत हासिल की.

ये खबर भी पढ़ें…
APAAR ID अब पढ़ाई ही नहीं… नौकरी में भी काम आएगी, जाने कैसे होगा फ़ायदा
APAAR ID अब पढ़ाई ही नहीं… नौकरी में भी काम आएगी, जाने कैसे होगा फ़ायदा
APAAR ID स्टूडेंट्स के लिए आवश्यक हाेती जा रही है. अब पढ़ाई के बाद स्टूडेंट्स जब नौकरी के लिए आवेदन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

DUSU के नवनिर्वाचित अध्यक्ष यश डबास ने कहा कि विश्वविद्यालय के सभी कॉलेज हॉस्टल और PG की सुरक्षा व्यवस्था का ऑडिट कराया जाएगा. उन्होंने इसे अपनी पहली प्राथमिकताओं में शामिल किया है. डबास ने अपनी जीत को सामाजिक सद्भाव, देशभक्ति और एकता से जोड़ते हुए छात्रों के लिए काम करने की बात कही.

उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन ने 30,615 वोट हासिल कर जीत दर्ज की. उन्होंने कहा कि छात्रों के अधिकारों के लिए आवाज उठाना उनकी प्राथमिकता रहेगी. इसके साथ ही वह सत्य निकेतन इमारत हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के लिए न्याय की मांग करेंगे.

ये खबर भी पढ़ें…
UPPSC Result- UPPSC ने पीसीएस मेन्स 2025 रिजल्ट किया जारी, 2297 कैंडिडेट्स इंटरव्यू के लिए सिलेक्ट
UPPSC Result- UPPSC ने पीसीएस मेन्स 2025 रिजल्ट किया जारी, 2297 कैंडिडेट्स इंटरव्यू के लिए सिलेक्ट
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने PCS 2025 मेन्स (लिखित) परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. हालांकि परीक्षा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शौकीन ने बताया कि चुनाव प्रचार के दौरान पैदल घूमते हुए उन्हें छात्रों की कई समस्याओं को करीब से समझने का मौका मिला. उन्होंने कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय के करीब 1.5 लाख छात्रों की चिंताओं को उठाने और उनके अधिकारों के लिए काम करने का प्रयास करेंगे.

अध्यक्ष पद पर यश डबास को 24,576 वोट मिले. उन्होंने NSUI के विजय शंकर मीणा को 2,053 वोटों से हराया. वहीं, दीपांशु शौकीन बुद्धिस्ट स्टडीज विभाग से MA कर रहे हैं. वह पश्चिमी दिल्ली के पीरागढ़ी गांव से हैं.DUSU Election Result 2026

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षक पहुंच गए स्कूल ,दरवाजा खुला लेकिन नहीं खुला VSK एप,हाजिरी दर्ज करने मशक्कत कर रहे शिक्षक
शिक्षक पहुंच गए स्कूल ,दरवाजा खुला लेकिन नहीं खुला VSK एप,हाजिरी दर्ज करने मशक्कत कर रहे शिक्षक
रायपुर। प्रदेश के स्कूलों में शनिवार सुबह शिक्षक समय पर स्कूल तो पहुंच गए, लेकिन ऑनलाइन हाजिरी लगाने के लिए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.