Cg news।धमतरी। धमतरी जिले की पुलिस लगातार नशे के अवैध कारोबारों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इस दौरान पुलिस ने कुरूद थाना पुलिस ने हेरोइन (चिट्टा) की अवैध बिक्री और तस्करी में शामिल तीन शातिर आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने तस्करों के कब्जे से 21.51 ग्राम हेरोइन, नकदी, दो मोटरसाइकिल और चार मोबाइल फोन सहित कुल 3.65 लाख रुपए का माल जब्त किया है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News- संतान पालन अवकाश की मंजूरी पर सवाल, तत्कालीन BEO और शिक्षिका के खिलाफ विभागीय जांच
CG News- संतान पालन अवकाश की मंजूरी पर सवाल, तत्कालीन BEO और शिक्षिका के खिलाफ विभागीय जांच
CG Teacher News: स्कूल शिक्षा विभाग में संतान पालन अवकाश के नाम पर एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। जिम्मेदार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मिली जानकारी के अनुसार, मादक पदार्थों के खिलाफ धमतरी जिले में अब तक की गई यह सबसे प्रमुख कार्रवाइयों में से एक है।

मिली जानकारी मुताबिक पकड़े गए तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News -कोरबा के जंगल में एक ही फंदे पर लटके मिले प्रेमी जोड़े के शव, शुक्रवार से थे लापता
CG News -कोरबा के जंगल में एक ही फंदे पर लटके मिले प्रेमी जोड़े के शव, शुक्रवार से थे लापता
कोरबा जिले के अरतेरा गांव के पास जंगल में एक युवक और युवती के शव एक ही फंदे पर लटके...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय के निर्देश पर जिले में नशीली वस्तुओं की तस्करी रोकने के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसी दौरान 19 सितंबर को कुरूद थाना पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से गुप्त सूचना मिली कि, इन्वेन्चर स्कूल तिराहा, मेघा रोड (कुरूद) के पास कुछ युवक अवैध हेरोइन लेकर खरीदारों की तलाश में खड़े हैं।

इसकी सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। निर्देश मिलते ही कुरूद पुलिस की एक विशेष टीम ने मौके पर पहुंचकर इलाके की घेराबंदी की और संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से भारी मात्रा में हेरोइन बरामद हुई।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News -परिवार परामर्श केंद्र के काउंसलिंग रजिस्टर में हेरफेर,काउंसलर और पत्नी के खिलाफ फर्जीवाड़े की FIR, कोर्ट के आदेश पर सिविल लाइन पुलिस की कार्रवाई
CG News -परिवार परामर्श केंद्र के काउंसलिंग रजिस्टर में हेरफेर,काउंसलर और पत्नी के खिलाफ फर्जीवाड़े की FIR, कोर्ट के आदेश पर सिविल लाइन पुलिस की कार्रवाई
CG Crime News:पति-पत्नी के विवाद को सुलझाने के लिए काउंसलर को जिम्मेदारी दी गई थी। काउंसलर ने शिकायतकर्ता की पत्नी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

  • घनश्याम सिन्हा उर्फ घनसु सिन्हा (24 वर्ष), पिता- विनोद सिन्हा, निवासी वार्ड क्रमांक 6, कलार पारा कुरूद, थाना कुरूद, जिला धमतरी।
  • ढालेन्द्र रजक उर्फ बाउ (24 वर्ष), पिता- स्वर्गीय भागवत रजक, निवासी वार्ड क्रमांक 32, नयापारा धमतरी।
  • सूरज रजक (29 वर्ष), पिता- गजानंद रजक, निवासी वार्ड क्रमांक 32, बजरंग चौक नयापारा धमतरी।

3.65 लाख रुपए का सामान जब्त
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 3 लाख 65 हजार रुपए कीमत का सामान जब्त किया है।

इसमें 21.51 ग्राम हेरोइन (चिट्टा), अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 2 हजार रुपए, 8 हजार रुपए नकद, दो मोटरसाइकिल, कीमत करीब 1 लाख 60 हजार रुपए, चार मोबाइल फोन, कीमत करीब 95 हजार रुपए शामिल हैं।