NEET PG 2026.NEET PG 2026 परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब आंसर की और रिस्पॉन्स शीट का इंतजार कर रहे हैं. नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंस (NBEMS) की ओर से अभी इनके जारी होने की तारीख स्पष्ट नहीं की गई है. हालांकि, जल्द ही दोनों जारी किए जाने की उम्मीद है.

NEET PG 2026. मीडिया रिपोर्ट अनुसार इस बार उम्मीदवारों को अपनी रिस्पॉन्स शीट भी देखने का मौका मिलेगा.

ये खबर भी पढ़ें…
MP police recruitment -मध्य प्रदेश पुलिस में निकली भर्ती, 12वीं पास कर सकते हैं आवेदन, जानें पूरी डिटेल
MP police recruitment -मध्य प्रदेश पुलिस में निकली भर्ती, 12वीं पास कर सकते हैं आवेदन, जानें पूरी डिटेल
MPESB ने मध्य प्रदेश पुलिस में सूबेदार स्टेनो और ASI मिनिस्ट्रियल के 655 पदों पर भर्ती निकाली है. आवेदन 24...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इससे वो यह चेक कर सकेंगे कि परीक्षा में उन्होंने किन सवालों के क्या जवाब दिए थे और बोर्ड की आंसर की के अनुसार कितने आंसर सही हैं. NEET पीजी 2026 का फाइनल रिजल्ट 30 सितंबर तक जारी होने की उम्मीद है.

NEET PG 2026 की प्रक्रिया में इस बार पारदर्शिता पर खास जोर दिया गया है. सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद NBEMS आंसर की के साथ उम्मीदवारों की रिस्पॉन्स शीट भी उपलब्ध कराने जा रहा है. इससे अभ्यर्थी अपने रिकॉर्ड किए गए जवाबों को बोर्ड की ओर से जारी सही आंसरों से मिला सकेंगे.

ये खबर भी पढ़ें…
PM मोदी की सलाह पर नशा मुक्त युवा के लिए CBSE का टॉकथॉन, एक्सपर्ट्स ने दिए जवाब
PM मोदी की सलाह पर नशा मुक्त युवा के लिए CBSE का टॉकथॉन, एक्सपर्ट्स ने दिए जवाब
CBSE ने नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत पर इंटरैक्टिव टॉकथॉन आयोजित किया. छात्रों ने मानसिक स्वास्थ्य, पीयर प्रेशर और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रिस्पॉन्स शीट से उम्मीदवारों को यह पता चलेगा कि कंप्यूटर आधारित परीक्षा में उन्होंने किस प्रश्न के लिए कौन सा विकल्प चुना था. वहीं, आंसर की में प्रत्येक प्रश्न का सही आंसर दिया जाएगा. दोनों को मिलाकर उम्मीदवार अपने संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकेंगे.

NEET PG 2026 की मुख्य परीक्षा 30 अगस्त को सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक एक शिफ्ट में हुई थी. इस परीक्षा के लिए 2,73,096 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जबकि 2,65,980 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए. जयपुर के iON Digital Zone, सीतापुरा स्थित दो एग्जाम सेंटर्स पर तकनीकी समस्या सामने आई थी. प्रभावित उम्मीदवारों के लिए NBEMS ने 5 सितंबर को दोबारा परीक्षा आयोजित की.

ये खबर भी पढ़ें…
MEA Internship 2026: विदेश मंत्रालय के साथ इंटर्नशिप का मौका,  स्टाइपेंड मिलेगा, जाने आवेदन की अंतिम तिथि
MEA Internship 2026: विदेश मंत्रालय के साथ इंटर्नशिप का मौका, स्टाइपेंड मिलेगा, जाने आवेदन की अंतिम तिथि
विदेश मंत्रालय के साथ काम करना चाहते हैं तो शानदा मौका है. विदेश मंत्रालय ने अपने इंटर्नशिप प्रोग्राम के लिए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आंसर की और रिस्पॉन्स शीट जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने लॉगिन डिटेल्स के जरिए इन्हें देख सकेंगे. इसके लिए आवेदन नंबर और अन्य जरूरी जानकारी तैयार रखनी चाहिए. उम्मीदवारों को अपडेट के लिए NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट ही चेक करनी चाहिए.

मिली जानकारी मुताबिक NBEMS के तय प्रोग्राम के अनुसार NEET PG 2026 का फाइनल रिजल्ट 30 सितंबर तक जारी किया जाना है. आंसर की जारी होने के बाद अगर आपत्ति की प्रक्रिया होती है तो उसके निपटारे के बाद फाइनल रिजल्ट तैयार किया जाएगा. इसलिए उम्मीदवारों को आधिकारिक नोटिस का इंतजार करना चाहिए और सोशल मीडिया पर चल रही अनकंफर्म्ड खबरों पर भरोसा नहीं करना चाहिए.