CG Education/जगदलपुर। बस्तर जिले के शासकीय हाईस्कूलों एवं हायर सेकेण्डरी विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता को सुदृढ़ करने तथा विद्यार्थियों के परीक्षा परिणामों को बेहतर बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने सघन निगरानी तंत्र स्थापित किया है।

कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देशानुसार जुलाई से प्रारंभ किए गए इस विशेष गुणवत्ता सुधार अभियान के अंतर्गत अगस्त माह के तृतीय शनिवार को जिले भर में दूसरे चरण का वृहद निरीक्षण अभियान संचालित किया गया। इस व्यवस्था के तहत प्रशासनिक और विभागीय तंत्र को सीधे शिक्षण संस्थाओं से जोड़ते हुए 178 अधिकारियों को अलग-अलग विद्यालयों में नोडल अधिकारी के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवपुर बतौली की छात्राओं की पैदल मार्च की घटित घटना के जांच के लिए समिति गठित
कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवपुर बतौली की छात्राओं की पैदल मार्च की घटित घटना के जांच के लिए समिति गठित
अम्बिकापुर/ कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवपुर, विकासखण्ड बतौली की छात्राओं द्वारा 07 सितम्बर 2026 को आयोजित पैदल मार्च की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस दौरान जिले के प्रशासनिक एवं विभागीय अधिकारियों ने उन्हें आबंटित स्कूलों में उपस्थित होकर शैक्षणिक गतिविधियों का जायजा लिया, जिसमें अपर कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, जनपद सीईओ और विभिन्न तकनीकी व विकासीय विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने जगदलपुर, लोहंडीगुड़ा, तोकापाल, बास्तानार, दरभा, बस्तर तथा बकावण्ड विकासखंडों के दूरस्थ विद्यालयों में पहुंचकर व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

इस सघन अभियान के दौरान अधिकारियों ने शालाओं में शिक्षकों एवं कर्मचारियों की समयबद्ध उपस्थिति, शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार पाठ्यक्रम की पूर्णता, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति और विभिन्न पंजियों के संधारण की विस्तृत जांच की।

ये खबर भी पढ़ें…
रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और कोरबा में चलेंगी 240 ई-बसें
रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और कोरबा में चलेंगी 240 ई-बसें
रायपुर/ शहरों का विकास केवल अधोसंरचना निर्माण तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि नागरिकों को स्वच्छता, शुद्ध पेयजल, बेहतर सड़क,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके साथ ही अधिकारियों ने विद्यार्थियों से सीधा संवाद स्थापित कर उन्हें आगामी बोर्ड व वार्षिक परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया तथा प्रयोगशाला, पुस्तकालय और सह-शैक्षणिक गतिविधियों के नियमित संचालन पर बल दिया।

जिला प्रशासन द्वारा प्रत्येक माह के तृतीय शनिवार को अनिवार्य रूप से इस व्यवस्था को जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे सुदूर वनांचल क्षेत्रों के शासकीय विद्यालयों में भी सतत निगरानी के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित हो सके।

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल,कई जिला शिक्षा अधिकारियों की पदस्थापना, देखिए पूरी लिस्ट 
शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल,कई जिला शिक्षा अधिकारियों की पदस्थापना, देखिए पूरी लिस्ट 
रायपुर ।स्कूल शिक्षा विभाग में  ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए जिला शिक्षा अधिकारियों सहित कई प्राचार्यों और शिक्षा विभाग...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.