रायपुर।हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में शासकीय नवीन महाविद्यालय, गुढ़ियारी रायपुर में हिन्दी पखवाड़े का आयोजन किया गया।

हिन्दी भाषा के प्रति विद्यार्थियों में रूचि, सृजनात्मकता एवं अभिव्यक्ति-कौशल को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से हिन्दी पखवाड़े के अंतर्गत विभिन्न साहित्यिक एवं रचनात्मक गतिविधियाँ आयोजित की गईं।

ये खबर भी पढ़ें…
CG Highcourt News- पत्नी को सांवला और मोटा कहने का आरोप, फिर मांगा तलाक…हाईकोर्ट ने पति की याचिका खारिज की
CG Highcourt News- पत्नी को सांवला और मोटा कहने का आरोप, फिर मांगा तलाक…हाईकोर्ट ने पति की याचिका खारिज की
CG Bilaspur High Court News: छत्तीसगढ़ बिलासपुर हाई कोर्ट में तलाक को लेकर एक रोचक मामला आया। पति ने इसलिए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस अवसर पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें ‘डिजिटल युग में हिन्दी: अवसर और चुनौतियाँ , विषय पर विद्यार्थियों ने अपने विचार प्रस्तुत किए।

इसके साथ ही कविता पोस्टर प्रतियोगिता, कविता वाचन प्रतियोगिता एवं रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा, कल्पनाशीलता एवं कलात्मक अभिव्यक्ति का उत्साहपूर्वक प्रदर्शन किया।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News- 21 करोड़ की साइबर ठगी में छत्तीसगढ़ कनेक्शन, मुंगेली का युवक गिरफ्तार…फर्जी कंपनी के खाते में पहुंचे थे 25 लाख
CG News- 21 करोड़ की साइबर ठगी में छत्तीसगढ़ कनेक्शन, मुंगेली का युवक गिरफ्तार…फर्जी कंपनी के खाते में पहुंचे थे 25 लाख
CG Crime News: अकाउंटेंट अशोक विजयवर्गीय से हुई 21 करोड़ 5 लाख 92 हजार रुपए की साइबर ठगी की जांच...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राष्ट्रीय संयोजक, शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, नई दिल्ली द्वारा भी हिन्दी भाषा के प्रोत्साहन एवं जन-जन में हिन्दी के प्रति सकारात्मक वातावरण के निर्माण हेतु विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किए जाने का आवाह्न किया था, जिसके तहत भी महाविद्यालय में ‘इंडिया नहीं भारत’ तथा ‘भारत में संपर्क भाषा के रूप में हिन्दी चुनौतियाँ और संभावनाएँ’ विषयों पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई।

इन विषयों के माध्यम से विद्यार्थियों ने हिन्दी की वर्तमान प्रासंगिकता, भारतीय भाषायी विविधता, राष्ट्रीय संदर्भ में हिन्दी की भूमिका तथा बदलते सामाजिक एवं तकनीकी परिवेश में हिन्दी के सामने उपस्थित चुनौतियों और संभावनाओं पर अपने विचार व्यक्त किए।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News- सेवारत शिक्षकों के लिए विभागीय TET पर मंथन, साझा मंच ने शिक्षा सचिव से की मुलाकात
CG News- सेवारत शिक्षकों के लिए विभागीय TET पर मंथन, साझा मंच ने शिक्षा सचिव से की मुलाकात
CG News-रायपुर। मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से हुई वार्ता के बाद अब सेवारत शिक्षकों के लिए विभागीय TET परीक्षा आयोजित...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सभी प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़ कर सहभागिता की । विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी ने हिन्दी पखवाड़े के आयोजन को जीवंत एवं सार्थक बनाया।

महाविद्यालय की प्राचार्य एवं संरक्षिका डॉ. मधुलिका अग्रवाल ने हिन्दी पखवाड़े के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि हिन्दी केवल अभिव्यक्ति का माध्यम ही नहीं है, बल्कि भारतीय संस्कृति, संवेदना और विविधता को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण कड़ी भी है।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को हिन्दी के प्रति जागरूक करने तथा उनके सृजनात्मक कौशल को मंच प्रदान करने के लिए इस प्रकार की गतिविधियाँ निरंतर आयोजित की जानी चाहिए। कार्यक्रम का आयोजन हिन्दी विभाग की अध्यक्षा डॉ. वंदना कुमार ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता के लिए छात्रों की भूरी-भूरी प्रशंसा की । इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी हुए छात्रों में कविता वाचन में प्रथम कु. मोहिनी पटले एवं द्वितीय श्री आदित्य बंजारे दोनों ही बी. ए. प्रथम सेमेस्टर, समुह रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम कु. भुनेश्वरी साहु एवं किरण साहु, द्वितीय कु. छाया कौशल तथा डामेश्वरी साहु, एकल रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम श्री योगेश नामदेव तथा द्वितीय कु. नीलम साहू दोनों बी. एसी.-सी. प्रथम और पंचम वर्ष के छात्र रहे।

‘इंडिया नहीं भारत’ तथा ‘भारत में सपर्क भाषा के रूप में हिन्दी चुनौतियाँ और संभावनाएँ’ एवं ‘डिजिटल युग में हिन्दी: अवसर और चुनौतियाँ’ विषय पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में अजय शर्मा बी. ए. प्रथम वर्ष के छात्र प्रथम रहे, द्वितीय स्थान पर तृप्तिसेन गुप्ता एवं तृतीय स्थान पर कु. लेखा साहु बी. कॉम प्रथम वर्ष की छात्रा रहीं। कविता पोस्टर में भी छात्रों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।

छात्रों ने इस अवसर पर संत कवि पवन दीवान की प्रसिद्ध कविता ‘राख’, कबीर दास के ‘नीति परक दोहे’ एवं सोहन लाल द्विवेदी की प्रसिद्ध कविता ’कोशिश करने वालों की हार नहीं होती’ पर कलात्मक पोस्टर निर्मित किए। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक छात्रोें का उत्साहवर्धन करते देखे गए।