CG News ।रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। एक सड़क दुर्घटना में राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा, उनके ड्राइवर और गनमैन घायल हो गए हैं। तीनों को घायल अवस्था में उपचार के लिए रायपुर एम्स में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार ट्रैक्टर से उनकी कार की भिड़ंत हो गई। इस भीषण हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद पुलिस और राहगीरों की मदद से तीनों घायलों को तुरंत रायपुर एम्स पहुँचाया गया। फिलहाल यह हादसा कैसे हुआ? इसकी जांच खरोरा पुलिस द्वारा की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, सांसद लक्ष्मी वर्मा बलौदाबाजार जिला में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची थी। कार्यक्रम के बाद वापस रायपुर लौट रही थी। इसी दौरान खरोरा के पास उनकी कार-ट्रैक्टर से जा भिड़ी।

हादसे के वक्त कार में सांसद लक्ष्मी वर्मा, गनमैन और चालक समेत कुल चार लोग सवार थे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। इस हादसे में लक्ष्मी वर्मा के बेटे, गनमैन और कार चालक को चोंट आई है।

घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला और तत्काल इलाज के लिए AIIMS अस्पताल पहुंचाया। सांसद लक्ष्मी वर्मा और अन्य घायलों को उपचार जारी है।