Big news

शहर में दो अलग अलग ठिकानों में आगजनी…व्यापार विहार में ड्रायफ्रूट का दुकान जलकर खाक…करोड़ों का हुआ नुकसान

व्यापार विहार और महाराणा प्रताप चौक में आगजनी

बिलासपुर—शुक्रवार को शहर में दो बड़ी आगजनी के दौरान लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल की टीम ने किसी तरह आग पर काबू पाया। बावजूद इसके सामान को बचाया नहीं जा सका। इस दौरान जमकर अफरा तफरी का माहौल नजर आया। व्यापार विहार और महाराणा प्रताप चौक में आगजनी के कारण अलग अलग बताये जा रहे हैं।

व्यापार विहार ड्रायफ्रूट दुकान में आगजनी

 शुक्रवार को शहर के दो अलग अलग ठिकानों में आगजनी का मामला सामने आया है। पुलिस और दमकल की टीम को सुबह व्यापार विहार स्थित ड्रायफ्रूट दुकान में आगजनी की जानकारी मिली। जानकारी मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम व्यापार विहार स्थित भावेश ट्रेडर्स ड्रायफ्रूट्स एजेंसी पहुंची। सुबह लगभग 7 बजे स्थानीय लोगों ने दुकान के ऊपर से धुआं उठते देखा।देखते ही देखते आगजनी की खबर अन्य दुकानदारों को मिली। लोगों ने भावेश ट्रेडर्स के संचालक को भी आगजनी की खबर दी।

 व्यापारी और दुकान संचालक के पहुंचने तक पूरा गोदाम जलकर राख हो गया। खबर मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने कडी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।  लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। संचालक ने बताया कि दुकान में कुछ भी नहीं बचा है। नुकसान करोड़ों में हुआ है।

बहरहाल पीड़ित व्यापारी की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण  शॉर्ट सर्किट को बताया जा रहा है। फिलहला जांच पड़ताल के बाद सारी जानकारी सामने आ जाएगी।

महाराणा प्रताप चौक में आग

        सुबह व्यापार विहार में आगजनी की घटना के बाद पुलिस और दमकल की टीम को दोपहर जानकारी मिली कि महाराणा प्रताप चौक स्थित बार कंपाउंड में भीषण आग लगी। खबर मिलते ही दमकल टीम मौके पर पहुंच गयी। लोगों ने बताया कि सबसे पहले आग कंपाउंड के बगल में सूखे पेड़ पौधों की पत्तियां में लगी। भीषण गर्मी के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। कंपाउंड में मौजूद अस्थाई स्टोर रूम जलकर खाक हो गया। इसके पहले आग का दायरा बढ़ता..सूचना मिलते ही दमकल की टीम पहुंच गयी। दमकल की टीम ने पानी डालकर किसी बड़े नुकसान से पहले आग को तत्काल नियंत्रण में लिया।

Back to top button