CG NEWS:सूरजपुर: जमीन में गड़ा धन निकालने के बहाने 14 लाख 9 हजार रुपये की ठगी करने वाले फरार आरोपी तांत्रिक नरेश पटेल को सूरजपुर पुलिस ने बीते दिनों गिरफ्तार कर लिया है। 2022 से फरार चल रहे नरेश को कोरबा जिले के नकटीखार से पकड़ा गया।

मामला 2022 का है, जब खोंड़ गांव के अभिषेक प्रताप सिंह को विमल सिंह ठाकुर ने तांत्रिक नरेश पटेल से मिलवाया। नरेश ने तंत्र-मंत्र के जरिए जमीन से सोना निकालने का लालच देकर अभिषेक से लाखों रुपये ऐंठ लिए। नरेश, विमल, मनोज केंवट और अशोक दास ने मिलकर तंत्र-मंत्र का ढोंग रचकर एक मिट्टी से भरा हांड़ा (बर्तन) अभिषेक के घर में छोड़ा और सोना निकालने के नाम पर 9 लाख 90 हजार रुपये नकद और अन्य माध्यमों से कुल 14 लाख 9 हजार रुपये ठग लिए। ठगी का खुलासा तब हुआ, जब हांड़े में मिट्टी मिली।

ये खबर भी पढ़ें…
पुलिस पेट्रोलिंग गाड़ी को ही बनाया निशाना, CCTV में चोरी करते दिखे युवक
पुलिस पेट्रोलिंग गाड़ी को ही बनाया निशाना, CCTV में चोरी करते दिखे युवक
रायपुर। राजधानी रायपुर में चोरों के हौसले किस कदर बढ़ गए हैं, इसका एक मामला सामने आया है। यहां चोरों ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सूरजपुर थाने में धारा 420, 417 के तहत मामला दर्ज हुआ। पुलिस ने पहले मनोज, अशोक और विमल को गिरफ्तार कर 4 लाख 9 हजार रुपये बरामद किए थे, लेकिन नरेश फरार था। डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देश पर थाना प्रभारी विमलेश दुबे की टीम ने नरेश को धर दबोचा। पूछताछ में नरेश ने ठगी की रकम से नकटीखार में मकान बनाने की बात कबूल की।

कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो, सीएसपी एस.एस.पैंकरा के मार्गदर्शन में एएसआई संजय सिंह, आरक्षक राम नारायण सोनवानी और रविराज पाण्डेय शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News- सोलर प्लांट में तांबे के केबल पर चोरों की नजर, नाबालिग को भी बनाया साथी; तीन आरोपी गिरफ्तार
CG News- सोलर प्लांट में तांबे के केबल पर चोरों की नजर, नाबालिग को भी बनाया साथी; तीन आरोपी गिरफ्तार
cg news/बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में सोलर प्लांट से तांबे का केबल वायर चोरी करने के मामले में पुलिस ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.