प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ मेले में वायरल गर्ल Monalisa को फिल्म में काम करने का ऑफर देने वाले निर्देशक सनोज मिश्रा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन पर बलात्कार के साथ मारपीट, गर्भपात कराने, धमकी देने का आरोप है।आरोप है कि सनोज मिश्रा ने एक छोटे कस्बे से आने वाली, लड़की के साथ न केवल बलात्कार किया बल्कि तीन बार उसका गर्भपात भी कराया।

सेंट्रल दिल्ली पुलिस के नबी करीम थाने की टीम ने निर्देशक सनोज मिश्रा को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Tata Sierra का नया मॉडल लॉन्च, जाने, ब्लैक कलर में मिलेगी धांसू SUV
Tata Sierra का नया मॉडल लॉन्च, जाने, ब्लैक कलर में मिलेगी धांसू SUV
टाटा मोटर्स ने Sierra Dark Edition को भारत में लॉन्च कर दिया है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹13.99 लाख से शुरू...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

6 मार्च 2024 को 28 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर बलात्कार, मारपीट, गर्भपात कराने, धमकी देने की धाराओं के तहत थाना नबी करीम में एफआईआर दर्ज की गई थी।

पीड़िता की शिकायत के अनुसार, आरोपी पिछले चार वर्षों से उसके साथ मुंबई में लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रहा था। उसने आरोप लगाया कि उसे तीन बार गर्भपात कराने के लिए मजबूर किया गया। उसने एफआईआर में आरोप लगाया है कि 18 फरवरी 2025 को आरोपी, शिकायतकर्ता को नबी करीम के होटल शिवा में लाया और शारीरिक संबंध बनाए। बाद में वह उससे शादी करने के अपने वादे से मुकर गया। इसके बाद शिकायतकर्ता ने सीआरपीसी की धारा 164 के तहत अपने बयान में भी आरोपों का समर्थन किया।

ये खबर भी पढ़ें…
Top 5 scooty: रोज ऑफिस जाने के लिए कौन सी स्कूटी है बेस्ट?इन मॉडल को कर सकते है ट्राई
Top 5 scooty: रोज ऑफिस जाने के लिए कौन सी स्कूटी है बेस्ट?इन मॉडल को कर सकते है ट्राई
रोज ऑफिस आने-जाने के लिए एक परफेक्ट स्कूटी चुनना बेहद जरूरी है. अच्छा माइलेज, आरामदायक सीट, ज्यादा स्पेस आपके हर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जांच के दौरान मुजफ्फरनगर से गर्भपात से संबंधित मेडिकल पेपर एकत्र किए गए। दिल्ली उच्च न्यायालय ने भी आरोपी की जमानत याचिका खारिज कर दी है।

इसके बाद 45 वर्षीय आरोपी सनोज मिश्रा को पुलिस ने गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार आरोपी शादीशुदा है और परिवार के साथ मुंबई में रहता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Royal Enfield Classic 350 का नया मॉडल लॉन्च, राइडिंग को आसान बनाएंगे ये फीचर्स
Royal Enfield Classic 350 का नया मॉडल लॉन्च, राइडिंग को आसान बनाएंगे ये फीचर्स
Royal Enfield ने Classic 350 का नया Signature White Edition लॉन्च किया है. इसकी कीमत ₹2,24,275 एक्स-शोरूम से शुरू होती...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आरोप है कि झांसे से आरोपी उसे एक रिसॉर्ट में ले गया और नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने एफआईआर में यह भी बताया कि आरोपी ने उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो बना लिए और धमकी दी कि अगर उसने विरोध किया, तो वह इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देगा। इसके बाद उसने शादी का झांसा देकर कई बार अलग-अलग जगहों पर बुलाकर शारीरिक संबंध बनाए। इसके साथ ही फिल्मों में काम दिलाने का लालच भी दिया।