बिलासपुर… उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव 11 नवंबर को बिलासपुर प्रवास पर रहेंगे। नई दिल्ली और गुजरात प्रवास से लौटने के बाद वे दोपहर 2.30 बजे रायपुर से सड़क मार्ग से बिलासपुर के लिए रवाना होंगे।

श्री साव शाम 5 बजे बहतराई इंडोर स्टेडियम में आयोजित “युग प्रवर्तक डॉ. हेडगेवार संघ सृजन” के भव्य नाट्य अविष्कार में शामिल होंगे। इसके पश्चात रात 8.15 बजे वे सरकंडा खेल मैदान में आयोजित ब्राह्मण प्रीमियर लीग-2025 में उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

उप मुख्यमंत्री रात 9 बजे मंगला में आयोजित 27वें राउत नाच महोत्सव में शामिल होंगे। कार्यक्रमों में भागीदारी के बाद वे रात 9.45 बजे बिलासपुर से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे और लगभग रात 11.45 बजे रायपुर पहुंचेंगे।