DA Hike 2025- उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए अच्छी खबर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के बाद राज्य सरकार ने महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में 2% की बढ़ोतरी के आदेश जारी कर दिए हैं। अब राज्य के सभी कार्मिकों और पेंशनरों को केंद्र सरकार के समान 55% डीए/डीआर का लाभ मिलेगा। इससे पहले ये दर 53% थी, जिसे अब जनवरी 2025 से लागू किया जा रहा है।

राज्य सरकार के इस फैसले से करीब 1.70 लाख सरकारी कर्मचारी और 1.45 लाख पेंशनर्स लाभान्वित होंगे। यह बढ़ोतरी उत्तराखंड सरकार के सिविल, पारिवारिक पेंशनरों, सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थानों, स्थानीय निकायों, राजकीय विश्वविद्यालयों, तकनीकी शिक्षण संस्थानों और UGC वेतनमान पर कार्यरत कर्मचारियों पर लागू होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Cg news – हसदेव नदी में बहे चौकसे कॉलेज के तीन छात्र, तलाश जारी
Cg news – हसदेव नदी में बहे चौकसे कॉलेज के तीन छात्र, तलाश जारी
Cg news।जांजगीर-चांपा। जिले के देवरी गांव में पिकनिक मनाने पहुंचे चौकसे कॉलेज के तीन छात्र हसदेव नदी के तेज बहाव...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जनवरी 2025 से अप्रैल 2025 तक के डीए का एरियर नकद रूप में दिया जाएगा, जबकि एक मई 2025 से इसे नियमित वेतन में जोड़कर भुगतान किया जाएगा।

अंशदायी पेंशन योजना के तहत आने वाले कर्मचारियों के मामले में नियोक्ता और कर्मचारी दोनों के अंश को संबंधित NPS खाते में ट्रांसफर किया जाएगा और शेष राशि नगद मिलेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
हिन्दी व अंग्रेेजी शीघ्रलेखन परीक्षा 19 एवं 20 सितम्बर को परीक्षा केन्द्र स्थापित किए गए
हिन्दी व अंग्रेेजी शीघ्रलेखन परीक्षा 19 एवं 20 सितम्बर को परीक्षा केन्द्र स्थापित किए गए
रायपुर :शीघ्रलेखन एवं मुद्रलेखन कम्प्यूटर कौशल परीक्षा परिषद, लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर द्वारा हिन्दी व अंग्रेजी शीघ्रलेखन परीक्षा की तिथियां...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हालांकि, यह आदेश उत्तराखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों, लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष, सदस्यों और सार्वजनिक उपक्रमों के कर्मचारियों पर स्वतः लागू नहीं होगा। इनके लिए संबंधित विभागों द्वारा अलग से आदेश जारी किए जाएंगे।

गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने भी हाल ही में अपने कर्मचारियों और पेंशनरों का डीए 2% बढ़ाकर 55% कर दिया था। इसके बाद कई राज्यों ने इस पर अमल शुरू कर दिया है। उत्तराखंड के अलावा राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा, गुजरात, असम, अरुणाचल प्रदेश और ओडिशा भी DA वृद्धि का ऐलान कर चुके हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
चार ठिकाने, चार चाकू और दहशत का खेल; कोतवाली पुलिस ने एक साथ चार बदमाश दबोचे
चार ठिकाने, चार चाकू और दहशत का खेल; कोतवाली पुलिस ने एक साथ चार बदमाश दबोचे
बिलासपुर... शहर में अलग-अलग जगहों पर धारदार चाकू लहराकर राहगीरों को डराने-धमकाने की सूचना पर सिटी कोतवाली पुलिस ने एक साथ...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.