Contract Employees Regularization News।भोपाल। नगर निगम ने राजधानी के अस्थायी कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए 1000 से ज्यादा संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण का ऐतिहासिक फैसला लिया है।

Contract Employees Regularization News।बुधवार को नगर निगम परिषद की बैठक में यह प्रस्ताव पारित किया गया, जिसे सभी पार्षदों की सहमति मिली। लंबे समय से नियमितीकरण की मांग कर रहे कर्मचारियों के लिए यह फैसला किसी वरदान से कम नहीं है।

ये खबर भी पढ़ें…
TET Guideline-मध्य प्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा पर गाइडलाइन जारी: जानें किन्हें देना होगा एग्जाम, किन्हें मिली छूट और क्या है अंतिम तिथि
TET Guideline-मध्य प्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा पर गाइडलाइन जारी: जानें किन्हें देना होगा एग्जाम, किन्हें मिली छूट और क्या है अंतिम तिथि
TET Guileline-भोपाल।मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) को लेकर बनी अनिश्चितता को समाप्त करते हुए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

निगम द्वारा लिया गया यह निर्णय न केवल इन कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित करेगा, बल्कि वर्षों से चल रही उनकी संघर्षपूर्ण लड़ाई का सुखद अंत भी होगा।

नगर निगम परिषद की बैठक में सिर्फ कर्मचारियों के हित में ही नहीं, बल्कि शहर की सांस्कृतिक पहचान से जुड़े अहम प्रस्तावों पर भी मुहर लगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Gwalior News : गैस चूल्हा रिपेयरिंग दुकान पर खाद्य विभाग का छापा, 16 घरेलू LPG सिलेंडर जब्त
Gwalior News : गैस चूल्हा रिपेयरिंग दुकान पर खाद्य विभाग का छापा, 16 घरेलू LPG सिलेंडर जब्त
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश पर प्रदेश के सभी जिला कलेक्टर्स  अवैध कारोबार करने वालों एक विरुद्ध कड़े एक्शन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

भोपाल के ओल्ड अशोका गार्डन क्षेत्र का नाम बदलकर अब ‘रामबाग’ रखा जाएगा, वहीं शहर के प्रतिष्ठित हमीदिया कॉलेज और अस्पताल का नाम दिवंगत विधायक रमेश शर्मा ‘गुट्टू भैया’ के नाम पर करने का निर्णय लिया गया है।

परिषद ने इन नाम परिवर्तनों को भोपाल की सांस्कृतिक विरासत को सम्मान देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।

ये खबर भी पढ़ें…
MP News- नशे के खिलाफ रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करीब 6.70 लाख रुपये की एमडी ड्रग्स के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार
MP News- नशे के खिलाफ रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करीब 6.70 लाख रुपये की एमडी ड्रग्स के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार
रतलाम: मध्यप्रदेश में नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। इस बीच, रतलाम में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हालांकि, नाम बदलने के इन प्रस्तावों को लेकर नगर निगम की बैठक में सियासी गर्मी भी देखने को मिली। भाजपा और कांग्रेस पार्षदों के बीच तीखी बहस के चलते कुछ देर के लिए बैठक को स्थगित करना पड़ा।

बावजूद इसके, अंततः ये प्रस्ताव पारित कर दिए गए और शहर के नामकरण में एक नई ऐतिहासिक धारा जुड़ गई।

इसके अलावा नगर निगम ने अपने 8,000 से अधिक सफाई कर्मचारियों के लिए भी सुविधाएं बढ़ाने का निर्णय लिया है।

अब इन्हें यूनिफार्म, रेनकोट और नियमित स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे न केवल कार्यक्षमता में इजाफा होगा, बल्कि उनकी सेहत और सम्मान की रक्षा भी सुनिश्चित हो सकेगी।