LIVE UPDATE
Bilaspur

बच्चों से संवाद, समाज की सहभागिता: दीपमाला के मार्गदर्शन में स्वयं सिद्ध फाउंडेशन का सराहनीय पहल

संवाद, शिक्षा और सुविधा का संगम: दीपमाला कश्यप की मौजूदगी में स्कूल को मिली सौगात

बिलासपुर…शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक सहभागिता को मजबूत करते हुए स्वयं सिद्ध फाउंडेशन ने शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मोहतराई, संकुल भरारी में शैक्षणिक सुविधाओं के विस्तार की पहल की। फाउंडेशन की ओर से विद्यालय को एक स्मार्ट टीवी, विद्यार्थियों के लिए स्वेटर तथा स्कूल परिसर में उपयोग हेतु सीलिंग फैन प्रदान किए गए। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एडिशनल एसपी जोनल दीपमाला कश्यप रहीं।

कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों से संवाद के साथ हुई। एडिशनल एसपी दीपमाला कश्यप ने विद्यार्थियों से पढ़ाई, अनुशासन और मोबाइल उपयोग जैसे विषयों पर सीधे बात की। उन्होंने बच्चों को समझाया कि तकनीक का उपयोग सीखने के लिए सहायक हो सकता है, लेकिन उसका अनियंत्रित प्रयोग एकाग्रता और समय प्रबंधन को प्रभावित करता है। उन्होंने कहा कि बेहतर भविष्य के लिए लक्ष्य तय करना, नियमित अध्ययन और आत्मअनुशासन जरूरी है।

दीपमाला कश्यप ने अपने संवाद में कहा, मोबाइल जानकारी का माध्यम है, लेकिन उसका अत्यधिक उपयोग पढ़ाई को नुकसान पहुंचाता है। जरूरी है कि बच्चे तकनीक का इस्तेमाल सीखने और खुद को बेहतर बनाने के लिए करें।” उन्होंने बच्चों को समय का सदुपयोग करने और शिक्षा को प्राथमिकता देने की सलाह दी।

स्वयं सिद्ध फाउंडेशन के अध्यक्ष चंचल सलूजा ने बताया कि फाउंडेशन लगातार शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि विद्यालय प्रबंधन से जानकारी मिली थी कि बच्चों के पास सर्दी से बचाव के लिए स्वेटर नहीं हैं और स्मार्ट बोर्ड के अभाव में तकनीकी शिक्षा में दिक्कतें आ रही हैं। इन्हीं जरूरतों को ध्यान में रखते हुए स्मार्ट टीवी और स्वेटर उपलब्ध कराए गए हैं। साथ ही आगामी गर्मी के मौसम को देखते हुए स्कूल में सीलिंग फैन भी प्रदान किया गया है।

चंचल सलूजा ने कहा,“सामाजिक संस्थाओं का प्रयास होना चाहिए कि वे वास्तविक जरूरतों को समझकर सहयोग करें, ताकि सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को भी बेहतर शैक्षणिक माहौल मिल सके।”

कार्यक्रम में रीता यादव मेड इन इंडिया ग्रुप, मीना शाक्य मिसेज इंडिया 2021, संतोष सूर्यवंशी सरपंच सहित ग्राम के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। विद्यालय स्तर पर प्रधान पाठक रियाज खान, प्राथमिक शाला की प्रधान पाठिका सुनीता रामटेके, शिक्षक प्रदीप हालदार, डॉ. एकता साहू आर्य तथा अन्य शिक्षक-कर्मचारियों की सहभागिता रही।

कार्यक्रम का समापन एवं आभार प्रदर्शन शाला की शिक्षिका प्रकाशिनी डेविड ने किया।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close