LIVE UPDATE
Big news

रायपुर से बिलासपुर पहुंची मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी…5 मिनट बाद बेटी के साथ बागेश्वर धाम रवाना…इन दो लोगों को लिया साथ

मुख्यमंत्री की पत्नी कौशल्या साय और बेटी स्मृति अल्प प्रवास पर पहुंची बिलासपुर

बिलासपुर— प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी कोशल्या देवी और बेटी स्मृति साय सुबह बिलासपुर अल्प प्रवास पर पहुंची। रायपुर से रवाना होकर करीब सवा दस बजे निजी प्रवास पर बिलासपुर में दाखिल हुईं और सीधे मिनोचा कालोनी पहुंची। व्यवसायी चन्द्रचूर्ण त्रिपाठी के घर पहुंचकर करीब 10 मिनट विश्राम किया। और फ्रेश होने के बाद चन्द्रचूर्ण  त्रिपाठी और रवि मिश्रा को अपने साथ लेकर बागेश्वर धाम के लिए रवाना हुई। 

कौशल्या देवी साय और बेटी स्मृति साय के साथ चन्द्रचूर्ण त्रिपाठी और रवि मिश्रा अलग अलग गाड़ी में सुबह करीब 10 बजकर 40 मिनट पर अमरकंट की तरफ रवाना हुई। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री की पत्नी और बेटी अमरकंटक का भी दर्शन कर सकती है। यदि ऐसा कुछ नहीं हुआ तो  छततपुर स्थित बागेश्वर धाम के लिए रवाना होंगी। बाबा बागेश्वर धाम पहुंचकर बाबा बाघेश्वार का दर्शन लाभ लेंगी।

मुख्यमंत्री पत्नी की आगमन की सूचना के बाद पुलिस टीम मिनोचा कालोनी पहुंच गयी। इस दौरान चाक चौबन्द व्यवस्था देखने को मिला।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close