Chief Election Commissioner।चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को भारत का अगला मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया है.

वे निवर्तमान राजीव कुमार की जगह लेंगे. वो 1988 बैच के केरल कैडर के आईएएस अधिकारी हैं.

ये खबर भी पढ़ें…
तिरंगे के रंग में रंगेगा बिलासपुर, 11 से 15 अगस्त तक गूंजेगा ‘वंदे मातरम्’
तिरंगे के रंग में रंगेगा बिलासपुर, 11 से 15 अगस्त तक गूंजेगा ‘वंदे मातरम्’
बिलासपुर..स्वतंत्रता दिवस से पहले बिलासपुर पांच दिनों तक राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आएगा। हर घर तिरंगा एवं वंदे...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पिछले साल मार्च से वो चुनाव आयुक्त के पद पर हैं. ज्ञानेश कुमार को मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्त किए जाने की अधिसूचना के बीच लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने असहमति नोट भेजा है.

उन्होंनेसुप्रीम कोर्ट में इस मसले पर सुनवाई के चलते पहले बैठक स्थगित करने की मांग की थी.

ये खबर भी पढ़ें…
8th pay commission- 8वें वेतन आयोग में पेंशनरों की बड़ी मांग, न्यूनतम पेंशन 45 हजार और फिटमेंट फैक्टर 3.83 करने का प्रस्ताव
8th pay commission- 8वें वेतन आयोग में पेंशनरों की बड़ी मांग, न्यूनतम पेंशन 45 हजार और फिटमेंट फैक्टर 3.83 करने का प्रस्ताव
8th pay commission- नई दिल्ली। 8वें केंद्रीय वेतन आयोग के सामने कर्मचारियों और पेंशनरों की ओर से वेतन एवं पेंशन में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अधिसूचना जारी होने से पहले आज पीएमओ में चयन समिति की बैठक हुई थी. इसमें पीएम मोदी, अमित शाह और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शामिल हुए थे. कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति के लिए बैठक बुलाने में मोदी सरकार द्वारा दिखाई गई जल्दबाजी पर सवाल उठाए हैं. पार्टी ने चयन समिति को लेकर सुप्रीम कोर्ट में 19 फरवरी को होने वाली सुनवाई के दृष्टिगत बैठक स्थगित करने की मांग की।

कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए पार्टी के कोषाध्यक्ष अजय माकन, वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी और गुरदीप सप्पल ने बताया कि मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्त (नियुक्ति, सेवा शर्तें और कार्यकाल) अधिनियम, 2023 को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है.

ये खबर भी पढ़ें…
TET विवाद : कड़वाहट को फिलहाल संवाद की मिठास में बदलने की कोशिश
TET विवाद : कड़वाहट को फिलहाल संवाद की मिठास में बदलने की कोशिश
रायपुर (मनीष जायसवाल ) । राजनीति में जो दिखाई देता है, कहानी अक्सर उससे कुछ आगे की होती है। सामने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.